घर में पूजा स्थल वह पवित्र स्थान होता है,जहाँ नियमित रूप से पूजा-अर्चना की जाए तो मानसिक शांति मिलती है। मन की मुरादें पूरी होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है जिससे घर में सुख-समृद्धि का स्थाई निवास होता है। लेकिन कई बार जाने-अनजाने में हम ऐसी गलती कर देते हैं जिससे हमें पूजा का फल नहीं मिल पाता। बहुत से लोग पूर्वजों की तस्वीरों को देवताओं के समान पूजा घर में रखकर पूजा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार पितृ भी देवताओं के समान शक्तिशाली होते हैं लेकिन देवताओं के स्थान पर इन्हें नहीं रखना चाहिए। देवताओं से साथ इनकी तस्वीरों को रखने से घर में अशुभता बढ़ती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इनकी तस्वीरों को घर में जरूर रखना चाहिए, लेकिन कुछ खास नियमों का पालन भी करना चाहिए तभी देवताओं और पितरों की कृपा हमें एक साथ प्राप्त होती है।