प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
टपकता हुआ नल-
यदि आपके घर में कोई नल ऐसा है, जिससे हर समय पानी गिरता रहता है तो यह गलती आपके जीवन में आर्थिक संकट खड़ा कर सकती है। टूटे हुए नल के कारण पानी की बर्बादी तो होती ही है साथ ही माना जाता है कि जिस प्रकार फालतू पानी बहता है, उसी प्रकार से आपके घर का धन भी बर्बाद होने लगता है। घर में फालतू खर्च बढ़ने लगते हैं। इसलिए कभी भी आवश्यकता से अधिक पानी खर्च नहीं करना चाहिए और यदि आपके घर में कहीं भी ऐसा नल है, जहां से पानी टपकता हो तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। इसी के साथ घर में पानी की निकासी की व्यवस्था को लेकर भी ध्यान रखना चाहिए। घर में जल की निकासी यदि दक्षिण या पश्चिम दिशा में हो तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।