फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips for money: इन पौधों को घर में लगाने से होने लगती है धन वृद्धि, चमक जाती है किस्मत

Fri, 26 Nov 2021 05:57 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु शास्त्र में निर्माण मकान, दुकान, व्यापार स्थल आदि बनाने के लिए तो दिशा, नियम आदि के बारे में बताया ही गया है साथ ही में घर में समृद्धि व संपन्नता बनाए रखने के लिए भी महत्पूर्ण सुझाव दिए गए हैं। पौधे लगाना स्वास्थ्य की दृष्टि से तो अच्छा होता ही है, वास्तु में भी पौधे लगाने का महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधे ऐसे बताए गए हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तो होता ही है साथ ही में इन पौधों को धन वृद्धि कारक भी माना जाता है। इन पौधों को घर में लगाकर भली प्रकार से देखभाल करनी चाहिए। मान्यता है कि ये पौधे जितने हरे-भरे रहते हैं घर में उतनी ही समृद्धि आती है। यदि आपके जीवन में धन संबंधित समस्याएं हैं तो आप भी अपने घर में इन पौधों को लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे पौधे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शमी-वृक्ष - फोटो : istock
शमी का पौधा-
वास्तु के अनुसार, घर में शमी का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से समृद्धि आती है। मान्यता अनुसार, शमी के पौधे में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपकी धन व कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है।
विज्ञापन

3 of 6
क्रासुला पौधा - फोटो : Social media
क्रासुला या मनी ट्री-
भारतीय वैदिक वास्तु की भांति फेंगशुई में क्रासुला (जिसे मनी ट्री भी कहा जाता है) को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह पौधा धन को अपनी ओर आकर्षित करता है और आपका घर रुपये-पैसों से भरा रहता है। इस पौधे को आसानी से घर में कहीं भी छांव में लगाया जा सकता है। इसकी ज्यादा देखभाल करने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। 

4 of 6
तुलसी का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि आती है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
तुलसी-
इस पौधे के बारे में तो सभी को पता है। घर में तुलसी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, जिससे आपके घर में सुख-शांति और धन-धान्य बना रहता है। इसके साथ ही तुलसी का धार्मिक महत्व भी माना गया है। मान्यता है कि घर में तुलसी लगाकर प्रतिदिन पूजन करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। माना जाता है कि यदि तुलसी का पौधा खूब हरा-भरा रहता है तो आपके घर में किसी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
घर में लगाएं बांस का पेड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest
बांस का पौधा-
फेंगशुई वास्तु में बांस के पौधे को तरक्की और सौभाग्य प्रदान करने वाला माना गया है। इस पौधे को घर व कार्य स्थल पर लगाने से सौभाग्य, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है। इसे धूप से बचाकर रखना चाहिए, ताकि यह हरा-भरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money plant - फोटो : money plant
मनी प्लांट-
यह पौधा सामान्यता ज्यादातर घरों में लगा होता है। जैसा की इसका नाम है वैसे ही इस पौधे को धन प्रदान करने वाला माना गया है। माना जाता है कि मनीप्लांट की बेल जितनी हरी होती है और ऊपर की ओर बढ़ती है, घर में उतनी ही समृद्धि आती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें