फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: इस दिशा में भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए टॉयलेट और जूते रखने का स्थान, धन की हो जाती है किल्लत

Fri, 20 Nov 2020 03:14 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
वास्तुशास्त्र के अनुसार हर चीज के निर्माण को लेकर नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार नियमों को ध्यान में रखने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वास्तु से आप अपने घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर सकते हैं। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने से शांति का वातावरण रहता है। आपके कार्यों में रुकावट नहीं आती है। जिससे व्यक्ति आर्थिक उन्नति प्राप्त कर सकता है। वास्तु में दिशाओं का बहुत महत्व माना गया है। हर दिशा के अपने अलग दिग्पाल होते हैं। हर दिशा का अलग प्रभाव होता है, इसलिए वास्तु में दिशा के अनुसार निर्माण करने के बारे में बताया गया। जानते हैं कि किस दिशा में टॉयलेट का निर्माण करवाने से घर में धन की आवक रुक जाती है। 
विज्ञापन

2 of 4
vastu tips
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा के देवता कोषाध्यश्र कुबेर हैं। इसलिए इस दिशा को धन की दिशा माना गया है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। उत्तर दिशा में किसी प्रकार का दोष होने पर आपके घर में आर्थिक परेशानियां आने लगती हैं। इस दिशा में नकारात्मक ऊर्जा होने पर आपको धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए पूर्व उत्तर दिशा में भूलकर भी टॉयलेट का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। अगर आपके घर की उत्तर दिशा में किसी भी प्रकार की कोई अपवित्रता होती है तो आपको धन की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 4
shoe vastu
ज्यादातर घरों में जूते चप्पल रखते समय दिशा का ध्यान नहीं दिया जाता है लेकिन गलत दिशा और अव्यवस्थित तरह से रखे गए जूते चप्पल आपके घर में नकारात्मकता लाते हैं, जिससे आपको धन की परेशानी हो सकती है। उत्तर दिशा में भारी वस्तुएं जैसे फर्नीचर आदि भी नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
kuber yantra
घर की उत्तर-पूर्व दिशा की पवित्रता का विषेश ध्यान रखना चाहिए। इस दिशा में किसी प्रकार से गंदगी या कबाड़ इकट्ठा न होने दें। इस दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करें। जिससे सुचारु रुप से आपके घर में धन का आवक बनी रहती है। उन्नति के योग बनते हैं।  
    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें