फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: रसोईघर में इन चीजों के खत्म होने से आती है नकारात्मकता

Tue, 20 Oct 2020 01:46 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kitchen Vaastu Remedis
घर की रसोई एक ऐसा स्थान होता हो जहां से घर के सभी सदस्यों का भरण पोषण होता है। इसलिए रसोई घर में किसी प्रकार का दोष होने पर उसका नकारात्मक प्रभाव पूरे घर के सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार रसोई घर में कुछ चीजों को कभी पूरी तरह से समाप्त नहीं होने देना चाहिए। इन चीजों को हमेशा कुछ ज्यादा लाकर रखना चाहिए या फिर खत्म होने से पहले ही ले आना चाहिए। इन चीजों के पूरी तरह से खत्म होने पर नकारात्मकता आती है। जानते हैं वे कौन सी चीजें हैं जिनको कभी पूरी तरह समाप्त नहीं होने देना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
रसोई घर में नमक को कभी पूरी तरह समाप्त न होने दें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : salt
नमक हमारे भोजन में सबसे महत्वपूर्ण सामाग्री होता है। हर घर में नमक तो हमेशा ही रहता है लेकिन कभी-कभी थोड़ा सा नमक रह जाने पर हम सोचते हैं कि अभी के लिए हैं कल के लिए ले आएंगे और हम पूरा नमक खत्म कर देते हैं लेकिन नमक को कभी भी पूरी तरह खत्म नहीं होने देना चाहिए। इसे पहले सेही घर में लाकर रख लेना चाहिए। अगर आपके घर में भी नमक बार-बार पूरी तरह से समाप्त हो जाता है तो नकारात्मकता आ सकती है। इससे वास्तु दोष भी लगता है। जिसका प्रभाव सबसे ज्यादा घर की महिलाओं पर पड़ता है साथ ही घर में धन संबंधित समस्याएं भी आने लगती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
घर में हल्दी समाप्त होने से गुरु ग्रह का दोष लगता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हल्दी एक ऐसा मसाला है जो खाने की रुप रंगत को सही करने के साथ सौंदर्य को भा बढ़ाती है। हल्दी को शुभ कार्यों और पूजा में भी उपयोग किया जाता है। भगवान विष्णु को भी हल्दी प्रिय है।  घर में हल्दी के खत्म होने से गुरु ग्रह का दोष लगता है। इसलिए कभी भी हल्दी को पूरी तरह से समाप्त न होने दें या तो पहले से ही हल्दी ज्यादा लेकर रख लें या फिर खत्म होने से पहले ले आएं। घर में पूरी तरह से हल्दी समाप्त होने पर बच्चों का मन पढ़ाई परे केंद्रित नहीं हो पाता है। शुभ कार्यों में बाधाएं आने लगती हैं। घर में शुभता लाने के लिए हल्दी को कभी खत्म न होने दें।

4 of 5
आटे के बर्तन को कभी भी पूरी तरह खाली न होने दें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आटा एक ऐसी चीज है जो सबस महत्वपूर्ण है। इसलिए ज्यादातर घरों में आटा खत्म होने से पहले ही आ जाता है। लेकिन कभी-कभी घर में आटा भी पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। ऐसा स्थिति में जिस बर्तन में आप आटा रखते हैं उसमें थोड़ा सा आटा जरुर रखें, पूरी तरह से खाली न करें और उसमें आटा लाकर भर दें। घर में आटा खत्म होने पर आपको मान-सम्मान की हानि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चावल के समाप्त होने पर आपको शुक्र ग्रह का दोष लगता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया।
चावलों को भी खाने के साथ  पूजा-पाठ में उपयोग किया जाता है। अक्षत (पूजा में प्रयोग किए जाने वाले चावल) के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है। घर में चावल समाप्त होने पर शुक्र ग्रह का दोष लगता है। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-समृद्घि का कारक माना जाता है। इसलिए चावल के खत्म होने से घर में धन संबंधित परेशानियां होने लगती हैं। घर में चावलों को कभी समाप्त नही होने देना चाहिए। घर में चावल भरे होने से घर हमेशा धन-धान्य से परिपूर्ण रहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें