फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: इन चार चीजों की वजह से नहीं टिकता पैसा, करें यह उपाय

Tue, 20 Oct 2020 11:08 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
vastu tips
सुख-सुविधाएं और धन हर कोई चाहता है। लेकिन किसी कारणवश परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि व्यक्ति पैसे को लेकर बहुत परेशान हो जाता है, तमाम प्रयासों के बावजूद आर्थिक समस्याएं दूर नहीं होती है घर में पैसों को लेकर तंगी रहती है। धन संचय नहीं हो पाता है खर्च बढ़ जाते हैं। कई बार हम घर के वास्तु दोष पर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण धन संबंधित परेशानियां होने लगती है। वास्तु के कुछ उपाय करके आप धन संबंधित समस्याओं से राहत पा सकते हैं जानते हैं कि किन कारणों से होती है धन संबंधित समस्याएं क्या करने चाहिए उपाय... 
विज्ञापन

2 of 4
तिजोरी को सही दिशा में रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु शास्त्र के अनुसार पैसे रखने के स्थान का सही दिशा में होना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपकी तिजोरी या पैसे रखने की अलमारी गलत दिशा की ओर खुलती है तो भी धन नहीं टिकता है। इसलिए पैसे रखने की अलमारी को इस तरह से रखना चाहिए कि उसका मुख उत्तर दिशा की ओर खुले। वास्तु में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है। इससे फालतू खर्चों में कमी आती है जिससे धन संचय होने लगता है।
विज्ञापन

3 of 4
फालतू पानी न बहाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
जिन लोगों के घर में हर समय पानी बहता रहता है या फिर नल से टपकता रहता है वहां भी पैसा नहीं टिकता है। कहते हैं कि पानी का तरह पैसा भी बहता चला जाता है। इसलिए घर के नल को हमेशा बंद रखना चाहिए। पानी का ज्यादा उपभोग नहीं करना चाहिए। अगर आपका नल टूटने के कारण टपक रहा है तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
घर में टूटी चीजें या फिर टूटा हुआ शीशा न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
घर में टूटा हुआ शीशा या कबाड़ रखने से भी घर नें नेगेटिविटी बढ़ती है जिसके कारण आपको कई तरह की समस्याएं हो  सकती है इसलिए घर में टूटी हुई चीजों को नहीं रखना चाहिए। अपने घर की छत पर कभी भी कू़ड़ा इकट्ठा न होने दें। इससे धन संबंधित परेशानियां होती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें