वास्तुदोष निवारण में सहायक
वास्तुविज्ञान के अनुसार वास्तुदोषों के कारण उत्पन्न हुए अनिष्ट प्रभाव से राहत पाने के लिए भी ॐ का इस्तेमाल लाभकारी है। यह सभी मांगलिक चिन्हों में श्रेष्ठ है। दरवाजे के ऊपर ॐ का चिन्ह अंकित करने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करतीं हैं।किसी भी कमरे में वास्तुदोष निवारण के लिए इसे लगा सकते हैं पर ध्यान रहे कि इसका प्रयोग किसी अपवित्र जगह न करें । ॐ के उच्चारण से आस-पास के वातावरण में धनात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है । नकारात्मक ऊर्जा,बीमारी,चिंता,दुःख आदि सब नष्ट हो जाते हैं। घर के वास्तुदोष को दूर करने के लिए ॐ का जप करते समय जल से भरी हुई कटोरी सामने रखें और जप की समाप्ति पर उस जल को पूरे घर में छिड़क दें, कई दिनों तक ऐसा करने से धीरे-धीरे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता जाएगा एवं सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी जिससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।