फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये तीन चीजें, मां लक्ष्मी होती हैं नाराज, होने लगती है पैसों की किल्लत

Sat, 25 Sep 2021 07:42 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पर्स में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
मूल आवश्यकताओं की पूर्ति करना हो या फिर भौतिक सुखों से संबंधित चीजें लेना हो हर कार्य के लिए धन की आवश्यकता होती है, इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि उसका घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहें। घर में किसी प्रकार से रुपए-पैसों की कमी न रहे। आज के समय में धन की आवश्यकता से हर कोई भली प्रकार से वाकिफ है। यही कारण है कि लोग धन कमाने के लिए लगातार मेहनत और प्रयास करते हैं। कई बार मेहनत और प्रयास करने पर भी धन की कमी बनी रहती है। जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक स्तर पर बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक तंगी उत्पन्न होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। यदि धन रखने संबंधी कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो भी आर्थिक तंगी होने लगती है। हमारा पर्स पैसे रखने का मुख्य स्थान होता है ज्यादातर लेन देन हम अपने पर्स में रखें रुपए पैसों से ही करते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें पर्स में रखने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और आपके पास धन की कमी होने लगती है। इन चीजों को भूलकर भी पर्स में नहीं रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें।
 
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : wallet
पर्स में दवाई रखना
ज्यादातर लोग अपने पर्स में पैसों अलावा भी कई और चीजें रखते हैं, इन्हीं में से एक होती हैं दवाईयां। अक्सर लोग अपने पर्स में दवाई रख लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है, जिससे आपको धन की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिना वजह की पर्चियां, बिल आदि
अक्सर लोग अपने पर्स में पर्चियां और बिल आदि रखें रहते हैं और कई दिन हो जाने पर कोई काम न होने पर भी अपने पर्स से इन्हें नहीं निकालते हैं। पर्स में बेकार का सामान रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और आपके पास धन की कमी होने लगती है। इसलिए अपने पर्स में बेकार चीजें नहीं रखना चाहिए और समय-समय पर पर्स की सफाई करते रहना चाहिए।
 
विज्ञापन

4 of 4
पर्स में चाबी और धातु की बनी चीजें नहीं रखना चाहिए
पर्स में नुकीली और धातु की चीजें रखना
अक्सर लोग अपने पर्स में चाबी आदि रखतें हैं या फिर कई बार लोग छोटा सा चाकू आदि भी पर्स में रख लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। पर्स में धातु की बनी चीजें या फिर नुकीली और धारदार चीजें रखने से नकारात्मकता बढ़ती है। इससे आपकों धन की किल्लत का सामना करना पड़ता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें