फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips: पुरानी हो चुकी इन बेकार चीजों को घर में न होने दें इकठ्ठा, होती है धन हानि

Wed, 22 Sep 2021 01:45 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
vastu tips
वास्तु शास्त्र में जीवन को सुखमय और संपन्न बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। वास्तु के अनुसार प्रत्येक वस्तु से नकारात्मक या सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। जहां सकारात्मक ऊर्जा से जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की होती है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर में क्लेश बीमारियां और आर्थिक तंगी उत्पन्न होने लगती है। कहते हैं कि घर को हमेशा व्यवस्थित तरह से रखना चाहिए। घर में इधर-उधर बिखरी हुई बेकार पड़ी चीजों से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसके कारण आपके घर में आर्थिक तंगी होने लगती है। वास्तु में ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में एकत्रित नहीं करना चाहिए। अन्यथा आपकी तरक्की और खुशहाली में बाधा आने लगती है और रुपए-पैसों की किल्लत होने लगती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें, जिनको घर से तुरंत हटा देना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 5
अखबार की रद्दी - फोटो : pexel
पुराने अखबार की रद्दी
ज्यादातर लोगों के घर में अखबार तो आता ही है जिसके कारण कई बार घर में रद्दी इकठ्ठा होती रहती है। वास्तु के अनुसार यदि आपके घर में पुरानी बेकार रद्दी इकठ्ठा हो तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है परिणाम स्वरूप आपके घर में क्लेश और आर्थिक तंगी बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पुराने बंद पड़े हुए ताले
वास्तु कहता है कि घर में पुराने बंद पडे़ तालों को रखना शुभ नहीं रहता है। यदि आपके घर में ऐसे ताले पड़े हैं जो किसी काम के नहीं हैं या बंद पड़े हुए हैं तो उनको तुरंत अपने घर से बाहर निकाल दें। माना जाता है कि बंद पड़े ताले की तरह आपकी किस्मत भी बंद हो जाती है। आपकी तरक्की रुकने लगती है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बंद पड़ी बेकार घड़ियां
घड़ी समय का सूचक होती है जिस तरह घड़ी निरंतर चलती रहती है उसी तरह हमारा जीवन भी आगे बढ़ता रहता है। घड़ी को आपके जीवन की तरक्की से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर में बंद पड़ी घड़ियां हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। इससे आपकी तरक्की रुकती है और आपके हर कार्य में बाधा आने लगती है। आपकी आर्थिक संपन्नता में भी रुकावटें आने लगती हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shoe vastu
फटे पुराने जूते
अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे नई चीजें खरीदते जाते हैं और पुरानी चीजों को इकट्ठा करते रहते हैं। इसी तरह हमारे घर में कई बार पुराने खराब जूतों का ढेर लगा रहता है। वास्तु के कहता है कि अगर घर में पुराने बेकार पड़े जूते चप्पल पड़े हो तो तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। इससे नकारात्मकता आती है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें