फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये डरावने सपने माने जाते हैं शुभ, धन लाभ और संकटो से मुक्ति का होते हैं संकेत

Sun, 21 Nov 2021 02:07 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डरावने सपनों के शुभ संकेत (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
सोते हुए जब हम सपने देखते हैं तो एक अलग ही दुनिया में खुद को पाते हैं। जब हमें कोई सुखद स्वप्न दिखाई देता है तो लगता है कि बस ये मीठी नींद कभी खुले ही न लेकिन कभी-कभी हम इतना डरावना स्वप्न देख लेते हैं कि हमारी नींद उड़ जाती है। सपने चाहे सुखद हो या डरावने हर किसी को उसका मतलब जानने की जिज्ञासा अवश्य ही होती है। ज्यादातर डरावने सपनों को हम हमेशा अशुभ और सुखद सपनों को शुभ मान लेते हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र में ऐसे सपनों के बारे में भी बताया गया है जो देखने में भले ही डरावने होते हैं लेकिन इनका परिणाम शुभ होता है। ये डरावने सपने संकटों से मुक्ति, तरक्की और धन प्राप्ति का संकेत देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वे सपने।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सपने में अर्थी या किसी का शव देखना-
सपने में अगर किसी की लाश या अर्थी जाते हुए दिखाई दे तो डरना लाजमी होता है। लोग इस स्वप्न को अशुभ मान लेते हैं लेकिन ये सपना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा सपना आपके जीवन के कष्ट दूर होने और सफलता प्राप्ति का संकेत देता है। यदि आपने किसी बीमार व्यक्ति की सपने में मृत्यु देखी है तो माना जाता है कि जल्दी ही उसे रोगों से मुक्ति मिल जाएगी। यह सपना उक्त व्यक्ति के दीर्घायु होने का संकेत माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सपने में आत्महत्या करते देखना-
यदि कोई स्वयं को सपने में आत्महत्या करते हुए देखता है  तो जाहिर सी बात है कि वो डर जाएगा लेकिन इस सपने को देखने का अर्थ माना जाता है कि आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली हैं। हालांकि इस तरह का सपना देखना इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति कैसी है। चिंता और तनाव में घिरे हुए व्यक्ति के मन में इस तरह की बातें चलने के कारण भी आत्महत्या का स्वप्न आ सकता है। 

4 of 5
सपने में घर में आग लगी हुई देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
स्वयं के शरीर या मकान को जलते देखना-
अगर स्वप्न में आप बिस्तर, पालकी, मकान, गाड़ी या स्वयं के शरीर को आग में जलते हुए देखते हैं तो यह सपना किसी के लिए भी बहुत डरावना हो सकता है। ऐसे सपने देखने पर व्यक्ति की नींद तुरंत खुल जाती हैं लेकिन इस तरह के स्वप्न देखना शुभ माना जाता है। इन सपनों को आर्थिक स्थिति मजबूत होने का संकेत माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपने में खुद को बेड़ियों में जकड़े हुए देखना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
पैरों में बेड़ियां पड़ी हुई देखना-
कोई भी व्यक्ति सपने में भी स्वयं को बेड़ियों में जकड़े हुए रहना पसंद नहीं करेगा। अगर हम सपने में खुद को बेड़ियों में जकड़े हुए देखते हैं तो डर जाते हैं लेकिन यह सपना शुभ माना जाता है। इस तरह का सपना देखने का अर्थ माना जाता है कि आपको कोई ऊंचा या सरकारी पद प्राप्त होने वाला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें