फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 2022: साल 2022 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन-किन राशि के लोगों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर

Sun, 28 Nov 2021 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shani transit 2022: 29 अप्रैल 2022 को शनि राशि बदलने वाले हैं - फोटो : अमर उजाला
सबसे पहले एक नजर डालते हैं साल 2022 में शनि की चाल कैसी रहेगी?
  • साल 2022 के शुरुआती महीनों में शनि की स्थिति वैसी ही रहेगी जैसे साल 2021 में है। शनि मकर राशि में मौजूद रहेंगे।
  • साल 2022 के पहले महीने यानी जनवरी में शनि अस्त रहेंगे।
  •  फिर 27 फरवरी 2022 को शनि दोबारा से उदय हो जाएंगे।
  •  29 अप्रैल 2022 को शनि मकर से कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
  • अप्रैल के बाद 05 जून 2022 को शनि वक्री हो जाएंगे।
  • 12 जुलाई 2022 के बाद से शनि कुछ समय के लिए अपनी पुरानी स्थिति में दोबारा से आ जाएंगे।
  • शनि कुंभ राशि से मकर राशि में फिर से गोचर करेंगे।
  • शनि मकर राशि में मार्गी 23 अक्तूबर 2022 को होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shanidev
आइए अब जानते हैं विस्तार से साल 2022 में शनि की कैसी रहेगी चाल और किन राशियों पर लगेगी साढ़ेसाती और किनको मिलेगा इससे छुटकारा। ज्योतिष गणना में शनि की चाल का महत्वपूर्ण स्थान होता है। शनि की चाल बदलने से जातक का जीवन जरूर ही प्रभावित होता है। शनिदेव को कर्म के आधार पर फल देने वाले ग्रह माना गया है। अच्छे कर्म करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं और बुरे कर्म करने पर शनिदेव जातक को कष्ट देते हैं। शनि देव सभी 09 ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाले ग्रह माने गए हैं। इस कारण से इनका प्रभाव सबसे ज्यादा समय तक रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
शनिदेव
शनि एक राशि से दूसरी राशि में आने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि अभी इस साल मकर राशि में विराजमान है। अब अगले साल यानी 2022 में शनि का राशि परिवर्तन होगा। शनि 29 अप्रैल 2022 से अगले ढाई वर्षों तक स्वराशि कुंभ में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि जब भी शनि अपनी राशि बदलते हैं तब कुछ राशियों के जातकों के लिए राहत लेकर आते हैं, जबकि कुछ के लिए परेशानियां लेकर आते हैं। शनि के राशि बदलने से कुछ राशि वालों पर साढ़े साती और ढैय्या शुरू हो जाती है तो कुछ पर से ये समाप्ति हो जाती है। साल 2022 में शनि का राशि परिवर्तन दो बार होगा पहले शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे फिर दोबारा कुछ समय के लिए कुंभ राशि से मकर राशि में वापस आ जाएंगे। शनि के राशि परिवर्तन से कई राशियों पर इनका शुभ अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

4 of 5
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में किन राशियों पर शनि की साढे़साती
जैसे ही शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे धनु राशि के जातकों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस तरह से मकर, कुंभ और मीन राशि पर साल 2022 में साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा। इस वर्ष यानी 2021 में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं साल 2022 में कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। लेकिन साल 2022 में शनि की चाल दो बार बदलने के कारण शनि अपने पुरानी दशा और स्थिति में वापस लौट आएंगे। इस कारण से 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या एक बार फिर से लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शनि - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में इन राशियों पर रहेगा शनि का प्रभाव
साल 2022 में शनि के दो बार राशि परिवर्तन से धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें