शनि देव
- फोटो : अमर उजाला
साल 2022 में किन राशियों पर शनि की साढे़साती
जैसे ही शनि 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे धनु राशि के जातकों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी और मीन राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इस तरह से मकर, कुंभ और मीन राशि पर साल 2022 में साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा। इस वर्ष यानी 2021 में धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं साल 2022 में कर्क और वृश्चिक राशि के लोगों पर ढैय्या शुरू हो जाएगी। लेकिन साल 2022 में शनि की चाल दो बार बदलने के कारण शनि अपने पुरानी दशा और स्थिति में वापस लौट आएंगे। इस कारण से 12 जुलाई 2022 से लेकर 17 जनवरी 2023 तक धनु, मकर और कुंभ राशि पर साढ़ेसाती वहीं मिथुन और तुला राशि के जातकों पर ढैय्या एक बार फिर से लग जाएगी।