वृष
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के साथ होगी। लंबे समय बाद प्रिय मित्र के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और पुरानी यादें ताजी होंगी। इस पूरे सप्ताह आपको दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करने के खूब मौके मिलेंगे, लेकिन इस मौज-मस्ती के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हास परिहास में न बदलने पाए, अन्यथा रंग में भंग पड़ सकता है। खान-पान का भी पूरा ख्याल रखें, अन्यथा डॉक्टर के पास चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। करिअर या कारोबार को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग और तेजी के साथ से करना होगा, तभी भविष्य में लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में चाहे-अनचाहे कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की जरूरतों और मजबूरियों का पूरा ख्याल रखना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। वृषभ राशिफल 2022
उपाय : किसी धार्मिक स्थान पर दूध, दही, चीनी आदि का दान करें और चांदी का टुकड़ा अपनी जेब में रखें।