फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 दिसंबर) : इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 19 Dec 2021 07:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह कार्यों में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। हालांकि आपको अपने मित्रों व परिजनों से पूर्व की भांति पूरा सहयोग मिलता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महिला मित्र की मदद से कोई लंबे समय से अटका काम पूरा होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको आज का काम कल पर टालने से बचना होगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। व्यवसाय में बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिताओं में अपेक्षित सफलता मिल सकती है। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर की मदद से आपकी मुश्किलें आसान होंगी। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। 

उपाय : शक्ति की साधना करें और प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022


Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह धैर्य और संयम के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना होगा। सप्ताह के प्रारंभ में सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं। मौसमी बीमारी को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें। घर और बाहर दोनों जगह पर छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर कुछेक चिंताएं सताएंगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आकस्मिक यात्राओं के कारण बौद्धिक शिथिलता का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। हालांकि इस दौरान आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। 

उपाय : किसी मंदिर या धर्म स्थान पर जाकर धार्मिक पुस्तके बांटें और भगवान विष्णु की पीले पुष्प और पीली मिठाई चढ़ाकर पूजा करें। 
विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन
यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार को लेकर कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन व कार्य स्थल परिवर्तन का भी इस सप्ताह योग बन रहा है। इस दौरान व्यापारी वर्ग को कुछ हानि व व्यय का भय रहेगा परंतु शनैः शनैः लाभ प्राप्त होता रहेगा। करिअर और कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए थोड़ा कमजोर हो सकता है। ऐसे में हाथ दबाकर धन खर्च करें और धन के लेन-देन में पूरी सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में कुछ एक अड़चनें आ सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात न हो पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। पत्नी व संतान का सुख सामान्य रहेगा। 

उपाय : पक्षियों को दाना डालें और शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया जलाएं। 

4 of 12
राशि
कर्क
कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में भले ही कुछ एक बाधाओं का सामना करने पड़े लेकिन सप्ताह का उत्तरार्ध उनके लिए सुखद एवं सफलता लिए होगा। कार्य विशेष में सफलता की प्राप्ति के लिए आपको स्वजनों को मिलाकर चलना और और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का विशेष ख्याल रखना होगा। हालांकि यात्रा से न सिर्फ आपको लाभ की प्राप्ति होगी, बल्कि नए संबंध भी बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि, भवन, वाहन आदि संबंधी मामलों में सफलता प्राप्ति के शुभ संकेत हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए सप्ताह का फल मध्यम रहेगा। महिलाओं व नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का फल सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

उपाय : श्री यंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को मीठी वस्तु खाने के लिए दें। 
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत और संबंध दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में ही किसी बात को लेकर प्रियजन या मित्र से विवाद या मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान कठिन श्रम व प्रयत्न द्वारा ही धन का उपार्जन संभव हो पाएगा। लाभ की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके पद एवं प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। कठिन समय में लव पार्टनर का साथ मिलने पर आप अच्छा महसूस करेंगे। हालांकि आपको सेहत संबंधी परेशानियों की अनदेखी करने से बचना हेागा, अन्यथा कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। जिसके चलते आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर भी मन चिंतित रहेगा। 

उपाय : भोजन बनाने के दौरान बनाई गई पहली रोटी गाय को डालें। प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें।  

 
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुखद एवं आनंद से भरपूर रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रियजन के घर पर आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। करिअर-कारोबार में मनचाही प्रगति मिलेगी, लेकिन किसी जगह धन निवेश करते समय या फिर करिअर में कोई बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों को विशेष रूप से लाभ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन इत्यादि का सुख प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके पक्ष में जाएगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के क्वालिटी टाइम बिताने के मौके मिलेंगे। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 

उपाय : किसी गोशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाएं या फिर उसके निमित्त दान करें। 
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में ही संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से मनचाहा लाभ मिलेगा। करिअर-कारोबार को लेकर की गई यात्रा से लाभ होगा। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को सप्ताह के अंत तक बड़ी सफलता की प्राप्ति हो सकती है। घर की साज-सज्जा या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक धन खर्च हो सकता है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजन से परिपूर्ण होगी। सप्ताह के अंत में अपने इष्ट मित्रों और लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय : किसी गरीब व्यक्ति को दूध, दही या चीनी का दान करें। भगवान शिव का प्रतिदिन पूजन और शिव चालीसा का पाठ करें।  

8 of 12
राशि
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ एक चुनौतियों लिए भरा रहेगा। हालांकि धैर्य व संयम के साथ अपने लक्ष्य पर आगे बढ़ने पर आपको सफलता की प्राप्ति संभव है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर व्यर्थ की उलझनें बनी रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को उत्तरदायित्व की अधिकता से कुछ एक सेहत सबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। किसी नई योजना पर धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। घर-परिवार से जुड़े किसी भी विवाद का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से आए किसी बड़े खर्च के चलते आपको उधार लेने की नौबत तक आ सकती है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे की इंट्री कुछ एक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। जिसे विवाद की बजाय संवाद से सुलझाने की जरूरत रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। 

उपाय : हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन किसी पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का विशेष रूप से पाठ करें। 

9 of 12
राशि
धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह समय और धन दोनों का प्रबंधन करके चलना होगा, बेहवजह का मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। कार्य में सफलता के लिए आपको आज का काम कल पर टालने की आदत से बचना होगा। समय पर इष्ट-मित्रों का सहयोग न मिल पाने पर मन में निराशा के भाव जग सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। कामकाजी महिलाओं के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि आपको अपने प्रेम का लोगों के सामने प्रदर्शन करने से बचना चाहिए, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।

 उपाय : गुरुवार के दिन किसी ब्राह्मण को पीले फल, पीली मिठाई या पीले वस्त्र का दान करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

10 of 12
राशि
मकर
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अपनी वाणी और क्रोध पर पूरा तरह से नियंत्रण रखने की जरूरत है। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि आपकी बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने पर ही कार्य समय पर पूरे हो पाएंगे। शारीरिक श्रम, मानसिक श्रम के साथ-साथ बौद्धिक श्रम भी करना पड़ेगा। सेहत के प्रति अधिक सावधानी बरतें अन्यथा कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती है। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं आशा के अनुरूप लाभ देने वाली साबित होगी। प्रेम संबध में लव पार्टनर के निजी जीवन में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन विशेष रूप से शनिदेव के लिए आटे का चौमुखा दिया बनाएं और सरसों का तेल डालकर जलाएं।

11 of 12
राशि
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में उतार-चढ़ाव या फिर प्रतिद्वंदिता का सामना करना पड़ेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में कुछ एक उलझनें रहेंगी, जिन्हें आप अपने विवेक से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद या सलाह से आपकी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर दिखावा करने से बचें अन्यथा आपको बेवजह अपयश या परेशानियां झेलना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन या परिवार के सुख को भोगना चाहते हैं तो कार्यक्षेत्र की उलझनों को घर में लाने से बचें। सेहत को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। 

उपाय : किसी दिव्यांग व्यक्ति को काले रंग का कंबल और तिल और गुड़ से बनी मिठाई खाने के लिए दान करें। शनि मंत्र का जप करें। 
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कल्पना की दुनिया से बाहर निकलकर जमीन पर काम करने की जरूरत रहेगी। निरंतर प्रयास और समय का प्रबंधन करके आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें, अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान किसी वरिष्ठ और प्रभावी व्यक्ति की मदद से किसी लाभप्रद योजना पर काम करने का अवसर मिलेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ स्वस्थ और खुशनुमा रिश्ते का अनुभव करेंगे। आपसी विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा। यदि आपको संतान सुख का इंतजार था, तो आपकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह सामान्य है। 

उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की साधना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें