फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष में शुक्र ग्रह का महत्व, कन्या राशि में शुक्र का होना किसके लिए शुभ

Wed, 21 Oct 2020 12:17 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
Best astro remedies for Venus
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह के तौर पर मान्यता प्राप्त है। ज्योतिशास्त्र में शुक्र ग्रह को सभी प्रकार के भौतिक सुख, भोग विलास, ऐश्वर्य, यश प्रसिद्धि, सौन्दर्य, रोमांस और कला-फैशन का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं। यह मीन राशि में उच्च राशि के जबकि कन्या राशि में नीच राशि के होते है। बुध और शनि ग्रह इनके मित्र ग्रह की श्रेणी में आते हैं जबकि सूर्य और चंद्रमा इनके शत्रु ग्रह माने गए। शुक्र का राशि परिवर्तन जातकों के सुख सुविधाओं और संपन्नता पर विशेष रूप से प्रभाव डालते हैं। शुक्र ग्रह एक राशि में करीब 23 दिनों तक रहने के बाद दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 14
venus
ज्योतिष के अनुसार शुक्र अगर किसी जातक की कुंडली में शुभ स्थिति में होते हैं तब जातक का प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमयी रहता है। इसके अलावा भौतिक सुख में किसी भी प्रकार की कमी महसूस नहीं होती है। वहीं दूसरी तरफ अगर कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में हैं तब प्रेम और वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 शुक्र ग्रह 23 अक्टूबर को सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके अपने मित्र बुध की राशि कन्या में प्रवेश कर रहे हैं। कन्या राशि शुक्र की नीच संज्ञक राशि है अतः इस राशि पर गोचर करते हुए इनका दोहरा प्रभाव रहता है। अपनी यात्रा के मध्य शुक्र जिस-जिस राशि के केंद्र भाव में विचरण करते जाते हैं उस राशि का नीचभंग योग बनता जाता है, जिस राशि के केंद्रभाव से बाहर रहते हैं उस राशि के लिए नीचसंज्ञक दोष आरंभ हो जाता है। किसी भी जातक की जन्मकुंडली में शुक्र उसके जीवन का आधार हैं इनकी अच्छी स्थिति जातक को सभी ऐश्वर्य प्रदान करते हुए भौतिक सुखों की प्राप्ति कराती है। अशुभ स्थिति में दांपत्य जीवन में कठिनाइयां, संतान हीनता, तथा स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 14
राशि
मेष राशि- सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। आमदनी से खर्चे ज्यादा होने की संभावना है।

4 of 14
राशि
वृषभ राशि- आपके लिए शुक्र का गोचर शुभ परिणाम के संकेत है। लाभ भाव पर होने से आय के साधन बढ़ेंगे | कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 14
मिथुन
मिथुन राशि-  आपके लिए शुभ फलदायक रहेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अति अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 14
राशि
कर्क राशि- यह परिवर्तन आपके लिए मिला जुला रहने वाला होगा। नौकरी में चल रहे प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में गहरी रुचि रहेगी।
विज्ञापन

7 of 14
राशि
सिंह राशि- 
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। मान-सम्मान की वृद्धि होगी।
 

8 of 14
राशि
कन्या राशि- 
आपकी राशि में शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। कार्य में बेहतरीन सफलता दिलाएगा क्योंकि शुक्र और बुध के बीच स्थान परिवर्तन योग बना हुआ है।
 

9 of 14
राशि
तुला राशि- 
 शुक्र का फल शुभ ही रहेगा लेकिन सेहत के नजरिए से ठीक नहीं रहने वाला है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। कुछ दिनों के लिए कर्ज के लेन-देन से बचें।
 

10 of 14
राशि
वृश्चिक राशि- 
 आय के साधन बढ़ने के कारण आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहने वाला होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए पदोन्नति एवं सम्मान प्राप्ति के योग का निर्माण कर रहे हैं।

11 of 14
राशि
धनु राशि- 
सहयोग की प्राप्ति होगी और मांगलिक कार्यो के भी शुभ योग बन रहे हैं। विवाद के मामलों में आपको सफलता मिलने के संकेत हैं।

12 of 14
राशि
मकर राशि- 
शुक्र का गोचर मकर राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्योंकि इस राशि के लिए शुक्र अकेले राजयोग कारक माने गए हैं अतः कोई  भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं | 

13 of 14
राशि
कुंभ राशि- 
आपके लिए शुक्र का गोचर धन हानि और विवाद को पैदा करने का कारण हो सकता है।
 
विज्ञापन

14 of 14
राशि
मीन राशि- 
आपको आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इनकी उच्चदृष्टि आपकी राशि पर पड़ रही है जिसके फलस्वरूप आपको  कठिनाइयों से लड़ने  में मदद मिलेगी सामाजिक पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें