मेष राशि
राशि से छठे भाव में शुक्र का गोचर आपके लिए स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव तो डालेगा ही गुप्त शत्रुओं की भी अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने से पीछे नहीं हटेंगे, हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें। जितना कमाएंगे उतना खर्च होता जाएगा इसलिए आर्थिक तंगी से बचने के लिए इस पर भी नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। इनकी उच्च दृष्टि आपके व्यय भाव पर पड़ रही है अतः विदेशी मित्रों अथवा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।