फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाले 20 दिनों तक इन राशि वालों का रहेगा अच्छा समय, कई मामलों में होगा अचानक धन लाभ

Fri, 09 Oct 2026 03:10 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Gochar 2026: गुरु कर्क राशि में अपनी उच्च स्थिति में माने जाते हैं। इसका खास असर राशियों पर भी देखने को मिलता है। हालांकि, उनका कर्क गोचर 31 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। ऐसे में यह अवधि किन राशियों के लिए लकी रहेगी, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2026: ज्योतिष में सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन खास माना जाता है। इसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। हालांकि, हर ग्रह का गोचर अलग-अलग राशियों के लिए शुभ या अशुभ परिणाम लेकर आता है। मान्यता है कि जब कोई ग्रह अपनी उच्च राशि में प्रवेश करता है, तो उसका शुभ प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और जातकों को इसका लाभ मिल सकता है। वर्तमान में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं। गुरु 31 अक्तूबर 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में आने वाले करीब 20 दिन तीन राशि वालों के लिए खास और लाभकारी साबित हो सकते हैं। इस दौरान इन्हें कारोबार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
गुरु ने किया बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन चार राशि वालों का भाग्य होगा मजबूत, संतान सुख से लेकर बढ़ेगा सौभाग्य
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय शुभ रह सकता है। संतान की तरफ कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। इस दौरान मनचाही नौकरी मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं। साथ ही, आर्थिक मामलों में भी लाभ मिलने के योग हैं। लेन-देन में आपको सफलत प्राप्त होगी। आपकी मेहनत रंग ला सकती है और कई मामलों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होते दिख रहे हैं।

सर्वपितृ अमावस्या 2026: खास संयोग पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
विज्ञापन

3 of 4
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को गुरु करियर में सफलता दिला सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारी और अवसर मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से बिगड़े काम बनने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। लेन-देन के मामलों में आपको कुछ पुराने मसले हल होंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। कोई बड़ी खबर इस समय सुनने को मिलेगी।
17 अक्तूबर को सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों को करियर और धन के मामले में बरतनी होगी सावधानी
बुध उदय से चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, करियर में सफलता के साथ धनलाभ के भी योग
विज्ञापन

4 of 4
Guru Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए भी यह समय विशेष लाभकारी रह सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होने की संभावना है। धन से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है और आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में खुशियां आएंगी और कोई अपना जीवन में दस्तक देगा। नौकरी करने वालों को कोई बड़ी डील भी मिलेगी। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा। बिजनेस आपका सफल रहेगा।

नवरात्रि के नौ दिन इन चार राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, दशहरे तक नौकरी-बिजनेस में होगा लाभ

11 से 24 अक्तूबर तक इन राशि वालों का रहेगा गोल्डन टाइम, मिलेगी नौकरी और बढ़ेगा घर-गाड़ी का सुख

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें