कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाएगा। आय के साधन बढ़ेंगे दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। किसी भी सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी, कार्य के प्रति चिंतनशील रहें।
कुंभ राशिफल 2022