Surya Ketu Budh In Magha Nakshatra 2026: वर्तमान में मघा नक्षत्र में सूर्य-केतु और बुध विराजमान हैं। तीनों का यह संयोग कुछ राशियों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकता है। जातकों को विशेष लाभ संभव है। आइए इनके नाम जानते हैं।
Surya Ketu Budh In Magha Nakshatra 2026: वर्तमान में ग्रहों के राजा सूर्य और राजकुमार बुध मघा नक्षत्र में स्थित हैं। संयोग से केतु भी इसी नक्षत्र में स्थित है, जिस कारण एक अद्भुत संयोग बना हुआ है। यह योग 31 अगस्त 2026 तक रहेगा, जब सूर्य अगले नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, इन तीन शक्तिशाली ग्रहों का एक ही नक्षत्र में स्थित होना सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत दे रहा है। इससे कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है, तो कुछ जातकों की परेशानियां बढ़ने की भी आशंका है। हालांकि, 3 राशियों के लिए यह संयोग बेहद खास रहेगा। इन्हें नई नौकरी, मनचाहा रोजगार, करियर में सफलता और परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इनके नाम जानते हैं। Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सरकारी क्षेत्रों में अटके काम अब बनते हुए नजर आएंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। किसी नए काम का शुभारंभ करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। Mangal Gochar 2026: मंगल की चाल से इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल, नौकरी और सेहत को लेकर रहेंगे परेशान
मकर राशि
मकर राशि वालों को निवेश से अच्छे रिटर्न मिल सकते हैं। आपके प्रयास सफल होंगे और निवेश से बेहतर परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। करियर से जुड़े मामलों में भी आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना होगी और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम भी इस दौरान पूरा होने की संभावना है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।