फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 26 August: इन 4 राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल

Wed, 26 Aug 2026 10:36 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ सहित सभी के लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Rashifal 26 August - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप कोई नया काम करने की योजना बना सकते हैं। इस समय सेहत को लेकर लापरवाही न करें, क्योंकि छोटी-सी परेशानी भी आगे चलकर बढ़ सकती है। परिवार में कोई दस्तक देगा। परिवार में किसी व्यक्ति को आपकी बातों से परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानियों भरा रहेगा। अगर कहीं घूमने या यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। आज समझदारी से काम लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
दिन आपके लिए शुभ हो सकता है, क्योंकि सामाजिक स्तर पर आपकी पहचान मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें। कारोबार में विस्तार की योजना पर काम शुरू हो सकता है।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
आज आपको पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी जरूरी काम को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में दबाव बढ़ सकता है। लेन-देन के मामलों में संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को व्यापार में लाभ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी में फैसला लेने की कोशिश न करें, क्योंकि इसका नुकसान बाद में भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन किसी पुरानी बात को लेकर बहस भी हो सकती है। कोशिश करें कि छोटी-सी बात को ज्यादा तूल न दें।
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
आज सकारात्मक ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। कोई वस्तु आप खरीद सकते हैं। किसी करीबी की नाराजगी दूर करने के लिए उनकी भावनाओं को समझकर उन्हें मनाने की कोशिश करें।

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज दिन उलझनों भरा रहेगा। कानूनी मामले को सुलझाने के लिए सही व्यक्ति की सलाह मिल सकती है। विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रह सकता है। लंबे समय से अटके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं।

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। इस समय छोटी-सी गलती आपके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकती है। लाभ पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलने के योग हैं।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
आज आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि, रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे तो अच्छे परिणाम हासिल कर सकते हैं।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
जीवनसाथी नई नौकरी या करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी किसी बात से विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी बड़े फैसले से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों को विशेष लाभ होगा। कोई अटका काम बनेगा। ऑफिस की जिम्मेदारियों को दूसरों के भरोसे छोड़ने के बजाय खुद संभालना बेहतर होगा। 

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें