धनु राशि-
राशि से हानिभाव में सूर्य का गोचर अत्यधिक भागदौड़ का सामना करवाएगा, जिसके परिणामस्वरूप अत्यधिक खर्च होगा और आर्थिक तंगी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। मित्र से कष्टकर समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद कोर्ट से बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें, किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना रहेगी।