फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2024: सूर्य का कर्क राशि में परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ

Wed, 17 Jul 2024 12:08 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश - फोटो : अमर उजाला
Surya Gochar 2024: सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 16 जुलाई को दोपहर 11 बजकर 19 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर सूर्यदेव 16 अगस्त की शाम 7 बजकर 44 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद सिंह राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 13
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सफलताओं के बावजूद किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें।
विज्ञापन

3 of 13
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। योजनाओं को अंतिम रूप दें। सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी मतभेद बढ़ने न दें।आध्यात्मिक उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें।

4 of 13
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो यह समय उत्तम रहेगा। विवादित मामले कोर्ट से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्राओं का सिलसिला चलता रहेगा किंतु कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। इस अवधि के मध्य अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करें।
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। बाई आंख से संबंधित समस्या से भी सावधान रहें। अग्नि, विष और दवा के रिएक्शन से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो भी समय उत्तम है।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति और सम्मान वृद्धि के भी योग भी बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें।

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा करेगा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शीर्ष नेतृत्व से कोई कार्य करवाना हो तो समय उत्तम है।

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अपेक्षाकृत और बेहतर होगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। जो लोग आपके खिलाफ षडयंत्र कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस और नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़ें।

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी किंतु स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। कोर्ट कचहरी से संबंधित विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं। कार्य आरंभ में कुछ बाधा आ सकती है किंतु हताश न हों यह समय ज्यादा दिन के लिए नहीं रहेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे।
 

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह फल अनुकूल रहेगा। किए गए कार्यों की सराहना होगी। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें। उसे सार्वजनिक न करें। गोपनीयता बनाए रखें।

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर हाथ से जाने न दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का सामना भी कर सकते हैं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें।
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। शोध परक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो अवसर और उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें