फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

Wed, 17 Jul 2024 07:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
17 जुलाई का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): करीबी व्यक्ति से मिला धोखा आपको परेशान कर सकता है किंतु आप हर मुश्किल से बाहर निकल आएंगे। एक नयी शुरुआत के लिए यह समय बेहतरीन है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): अपने आकर्षण का प्रयोग कर के नए दोस्त बनाएं व रोग, बाधाओं या ऋण से बचने के लिए समझदारी से काम लें।  आज आप अपने प्रेम संबंधों में रोमांच और मोहब्बत की तलाश करेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने सोलमेट से आज आप प्रेम भरी बातें करेंगे। अकेले लोग साथी की चाह में परेशान हो सकते है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज आप अधिकतर समय माँ के साथ या घर पर व्यतीत करेंगे। अपने पार्टनर की उपेक्षा न करें क्योंकि यह रिश्ता ही उसके लिए सब कुछ है और वो आपके लिए कुछ भी कर सकता है। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज फालतू के मामलों में न फंसे, जो काम ज़रूरी हैं उन्ही पर ध्यान दें। साथी की तलाश है तो थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि सब्र का फल मीठा होता है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): विवाहित हो तो आज आपको रोमांस के वो पल मिलने वाले है जिनका इंतज़ार था। इन पलों का खुले दिल से स्वागत करें ताकि इन्हे और भी खास बना सके।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आर्थिक परेशानियां भी इस समय हावी हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी चरण है। अपने जीवनसाथी से पत्र या सन्देश के माध्यम से अपने प्रेम का इजहार करना आपको कुछ सुनहरे क्षण प्रदान कर सकता है।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपका आवेग और महत्वाकांक्षा आज हर किसी को आश्चर्यचकित कर सकता है। आपके कार्ड में गुदगुदाने वाले रोमांटिक पल हैं। आज कुछ ऐसा करें जिससे आपके सोलमेट को खास महसूस हो। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): रिश्ते में मिले धोखे से आप अकेलापन महसूस कर रहे हैं और तन्हाई में वक्त बिताना चाहते हैं। लेकिन चिंता न करें जल्द ही आपके जीवन में नए रिश्ते की शुरुआत होगी, जो जीवनभर का सबित हो सकता है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): अपने फालतू खर्चों को कम करें और लालच या भावुक असुरक्षा से अपने रिश्ते को ख़राब न करें। इससे आपके और आपके साथी के बीच दरार आ सकती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अपने सोलमेट पर विश्वास करें क्योंकि विश्वास की नीव पर ही रोमांस और प्रेम का रिश्ता विकसित होता है। बीमार होने की संभावना है, अपना ध्यान रखें। आज आप पार्टी के मूड में है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी खुशी मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें