महान ग्रह शुक्र धनु राशि पर गोचर करते हुए 29 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर मार्गी हो रहे हैं। इसी अवस्था में भ्रमण करते हुए ये 27 फरवरी को सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिन जातकों की जन्मकुंडली में ये शुभभाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए अधिक खुशखबरी है। जिनके अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उन्हें फल मिलने में थोड़ा और समय लगेगा। इनके मार्गी होने का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में मार्गी हुए शुक्र के शुभ प्रभावस्वरूप आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी क्रोध को नियंत्रित रखते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि
राशि से अष्टम भाव में मार्गी हुए शुक्र का प्रभाव कई अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पदप्रतिष्ठा भी बढ़ेगी किंतु स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहना होगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में मार्गी हुए शुक्र आपके लिए अच्छी सफलता दिलाएंगे। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। केंद्र एवं राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी बहुत सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में मार्गी शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा विशेष करके विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में मार्गी शुक्रका शुभ प्रभाव सुखद परिणाम दिलाने वाला रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो समय अनुकूल है।
8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में मार्गी शुक्र के शुभ प्रभावस्वरूप सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में मार्गी शुक्र आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। परिवार में विवादित मामले हल होंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का भी निपटारा होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अत्यधिक सफल रहेंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा दिया गया धन समय पर नहीं मिलेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग।
10 of 13
राशि
धनु राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मार्गी शुक्र का शुभ प्रभाव आपमें साहस और ऊर्जा शक्ति की वृद्धि करेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए यह समय बेहतरीन रहेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए प्रयास करना हो तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से बारहवें हानि भाव में मार्गी शुक्र विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च कराएंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में मार्गी शुक्र के अशुभ प्रभाव स्वरूप आपके बिगड़े कार्य बनते जाएंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही चुनाव में भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो उसे दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
मीन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में मार्गी शुक्र कार्य व्यापार में उन्नति प्रदान करेंगे। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सहयोग के योग। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा।