साल 2021 में शनिदेव अपनी स्वराशि मकर में ही विराजमान रहेंगे। लेकिन साल 2021 में शनि का नक्षत्र परिवर्तन होगा। 22 जनवरी को शनि देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, इससे पहले ये उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे। शनि देव के श्रवण नक्षत्र में गोचर से सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
आपको मेहनत से ही सफलता मिलेगी। पिताजी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। भाग्य के भरोसे न बैठें बल्कि परिश्रम करें। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि संभव है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि
वृषभ राशि
पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए अवधि शुभ रहेगी। आमदनी में इजाफा होगा।
4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
इस अवधि में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। असफलता से घबराएं नहीं, अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करें। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। राह में बाधाएं भी आएंगी तैयार रहें।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
कर्क राशि
किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। ससुराल पक्ष से आपको कोई तोहफा मिल सकता है। व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। लेकिन साझा व्यापार में घाटा हो सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
राशि
सिंह राशि
आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। अगर लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
7 of 13
राशि
कन्या राशि
श्रवण नक्षत्र में शनि के संचरण से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। इस दौरान आपके जीवन में धन आगमन के स्रोत बढ़ेंगे। गोचर के दौरान आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी।
8 of 13
राशि
तुला राशि
शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से आपको प्रोपर्टी से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मकान-वाहन आदि का सपना पूरा हो सकता है। शनि के प्रभाव से आपके सामजिक स्तर में वृद्धि होगी।
9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
आपको कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके जीवन में खुशियां रहेंगी। व्यापारियों को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव गहरा सकता है। धैर्य से काम लेना होगा।
10 of 13
राशि
धनु राशि
आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। शनि महाराज की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जिसके आपके भाग्य को मजबूती मिलेगी और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।
11 of 13
राशि
मकर राशि
शनि के नक्षत्र गोचर से आपको जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। अचानक ही धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ध्यान रखें और दांपत्य जीवन में समय दें।
12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके दांपत्य जीवन में कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य हानि की संभावना है।
आप शत्रुओं पर हावी रह सकते हैं। मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके हित में रहेंगे। इस दौरान आप काफी महत्वकांक्षी साबित हो सकते हैं।