मेष राशि
आरंभिक ग्रह गोचर सुखद समाचारों के साथ सप्ताह की शुरुआत करेंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो सप्ताह उत्तम रहेगा ही, कोई नया व्यापार भी आरंभ करना चाहें तो उसमें भी अच्छे लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी सप्ताह सुखद परिणाम दायक योग। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादों से दूर ही रहें। सप्ताहांत किसी अप्रिय समाचार से मन अशांत रहेगा। 10 तारीख को रहें जरा बचके।
मेष राशिफल 2021