ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभावशाली रहते हैं। जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। साल 2024 में शनि राशि परिवर्तन नहीं करेंगे फिर भी इस ग्रह का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। वहीं गुरु ग्रह मई 2024 में मेष से वृषभ राशि में आ जाएंगे। शनि अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और पूरे साल इसी में रहेंगे। शनि अभी कुंभ राशि में मार्गी अवस्था में हैं। 01 मई को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2024 में शनि के कुंभ और गुरु के मेष व वृषभ राशि में होने से कुछ राशि वालों पर अच्छा प्रभाव देखने को मिल सकता है।