फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 2021: मेष से लेकर मीन राशि तक, 2021 में कौन से महीने में चमकेगा आपका भाग्य

Sun, 03 Jan 2021 03:23 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
rashifal 2021 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे

अगस्त-सितंबर के मध्य ग्रह-गोचर की अति अनुकूलता आपके लिए सफलता के नए द्वार खोल देगी। कार्य-व्यापर में अप्रत्याशित उन्नति होगी। रुके हुए कार्य बनेंगे। उच्चाधिकारियों द्वारा कई तरह के सुखद परिणाम पक्ष में आएंगे जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे। मेष राशिफल 2021 

 

विज्ञापन

2 of 12
rashifal 2021
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मार्च-अप्रैल के मध्य राशि स्वामी शुक्र अपनी उच्चराशि मीन में गोचर करेंगे जिनके शुभ प्रभावस्वरूप आपको विलासितापूर्ण वस्तुओं का सुख मिलेगा। मकान-वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। इस अवधि में हर तरफ से मिल रहे सुखद समाचारों के फलस्वरूप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे। वृषभ राशिफल 2021 
विज्ञापन

3 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
जुलाई-अगस्त के महीने में ग्रह-गोचर में प्रत्याशित सुधार आएगा जिसके प्रभावस्वरूप आपके प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। मकान-वाहन खरीदने का भी संकल्प पूर्ण हो सकता है। संतान संबंधी चिंता से तो मुक्ति मिलेगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी जो आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी। मिथुन राशिफल 2021 

4 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य कार्यव्यापार के क्षेत्र में विषम परिस्थितियों से लड़ते हुए भी आप सफलताओं के शिखर पर पहुंचेंगे। आपके अपने ही लोग मिलती कामयाबी से ईर्ष्या भी करेंगे। इस अवधि के मध्य सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही नौकरी में पदोन्नति और वेतनमान में अप्रत्याशित वृद्धि आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी। कर्क राशिफल 2021
 
विज्ञापन

5 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मई-जून के मध्य राशि स्वामी सूर्य का प्रभाव आपके लिए सर्वाधिक असर कारक रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकार में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। शीर्ष नेतृत्व से सभी कार्य करवाने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी, जिसके फलस्वरूप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे। सिंह राशिफल 2021 
विज्ञापन

6 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
सितंबर-अक्टूबर के मध्य ग्रह गोचर बेहतरीन शुभ फलदायक रहेंगे। इस समय कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम सार्थक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा और माहौल भी खुशनुमा रहेगा। समाज में हो रही तारीफ ही आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी।कन्या राशिफल 2021 



विज्ञापन

7 of 12

साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य राशि स्वामी शुक्र का गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और मकान वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। इस अवधि में सामाजिक प्रतिष्ठा में भारी वृद्धि होगी जिसके प्रभावस्वरुप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
तुला राशिफल 2021

8 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
सितंबर-अक्टूबर के मध्य ग्रह-गोचर का शुभ प्रभाव आप में नई स्फूर्ति और ऊर्जा शक्ति का संचार कर देगा। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में पदोन्नति के अवसर आएंगे। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में भी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। इन दिनों सोची-समझी रणनीति कारगर रहेगी जिसकी सफलता से आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।| वृश्चिक राशिफल 2021 

9 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अगस्त-सितंबर के मध्य आपकी राशि के ग्रह गोचर अति शुभ फलदायक रहेंगे। इस अवधि के मध्य नौकरी के लिए किए गए आवेदन अथवा विदेश यात्रा से संबंधित कार्य संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बल पर सफलताओं के शिखर तक पहुंचेंगे जिसके फलस्वरूप समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे। धनु राशिफल 2021

10 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
मार्च-अप्रैल के महीने में आपकी राशि के अनुसार कई ग्रहों का शुभ प्रभाव हर तरह से सफलताओं के नए द्वार खोल देगा। यदि आप व्यापारी हैं तो और सफल रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा और सरकार के विभागों में रुके हुए कार्यों का भी निपटारा होगा। इस अवधि के मध्य हर तरफ से मिल रहे सुखद समाचार आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे। मकर राशिफल 2021 

11 of 12
साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
अप्रैल-मई के मध्य ग्रह गोचर का और अनुकूल रहना आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि तो कर आएगा ही कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम भी दिलाएगा। इस अवधि के मध्य अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करें। शीर्ष नेतृत्व से अच्छा सहयोग मिलेगा जिससे सफलताओं का ग्राफ बढ़ेगा और आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे। कुंभ राशिफल 2021

 
विज्ञापन

12 of 12

साल का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे
नवंबर-दिसंबर के मध्य ग्रह-गोचर में हो रहे सकारात्मक परिवर्तन आपके लिए अति शुभ फलदाई रहेंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी, प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यों का भी निपटारा होगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी जो आपको मुस्कुराने के लिए विवश कर देगी।  मीन राशिफल 2021

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें