मीन राशि
राशि से पराक्रमभाव में गोचर कर रहे राहू आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो पूर्णरूप से सफल रहेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। नए वर्ष में आप सफलताओं के चरम पर पहुंच सकते हैं किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से संबंध बिगड़ने न दें अलगाववाद से दूर रहें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मीन राशिफल 2021