Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा क्योंकि ग्रह स्थिति आपके पक्ष में नजर आ रही है। बहुत समय से सोची हुई कोई बात आज पूरी हो सकती है जिससे मन में खुशी बढ़ेगी। बिजनेस लाभ देने वाला साबित होगा। आज बिजनेस के सिलसिले में ट्रैवलिंग भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्रेम नजर आएगा और जीवन साथी किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए आपसे कह सकता है। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
विज्ञापन
3 of 13
वृष दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
ग्रहों की स्थिति खर्चों की ओर इशारा कर रही है। आज हो सकता है कि जीवन साथी को साथ लेकर शॉपिंग पर जाना पड़े जिससे आपकी काफी जेब ढीली हो जाए लेकिन सेहत का ध्यान रखें, कहीं ऐसा ना हो कि आप बीमार पड़ जाएं। आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा कमजोर है लेकिन दिल में खुशी रहेगी। किसी बात को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने से बच कर रहें। काम के सिलसिले में दिन आपको सपोर्ट करने वाला होगा। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आर्थिक लिहाज से आज का दिन ग्रहों के कारण आप के पक्ष में नजर आ रहा है। आर्थिक चुनौतियां कम होंगी और इनकम अच्छी रहेगी। बिजनेस में भी आज मुनाफे के योग बनेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश नजर आएंगे क्योंकि अपने प्रिय के साथ वक्त बिताने का भरपूर मौका मिलेगा और साथ में कहीं घूमने जा सकते हैं। हो सकता है डिनर डेट का प्लान भी बन जाए जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। शादीशुदा लोग संतान से किसी बड़े सुख की उम्मीद कर सकते हैं। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन
5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। आप अपने काम में जमे रहेंगे जिससे किसी तरह की कोई कमी सामने नहीं आएगी और आप आर्थिक तौर पर प्रबल नजर आएंगे। पारिवारिक जीवन में भी आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी मां जी से विशेष लगाव महसूस करेंगे और उनसे आपकी स्थिति बेहद अनुकूल रहेगी। आज घर में जमीन जायदाद से जुड़ी कोई बातचीत चल सकती है जिसका आपको लाभ भी मिल सकता है। कैरियर के लिए दिन बेहतर है। निजी जीवन भी संतुष्टि दायक रहेगा। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन
6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज विदेश जाने की कोई खबर मिल सकती है। काम के सिलसिले में लंबी ट्रेवलिंग करने का मौका मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें क्योंकि संक्रामक रोग आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है। निजी जीवन प्रेम से भरा रहेगा लेकिन विरोधियों से थोड़ी सावधानी रखें। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: सिंह राशिफल 2021
विज्ञापन
7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज ग्रह आपको यह समझाना चाहते हैं कि मानसिक चिंता से बड़ा कोई बड़ा रोग नहीं है, इसलिए इस से दूर रहें क्योंकि यह आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति को नकारात्मकता से भर सकता है और आप खुद को कमजोर महसूस कर सकते हैं जिससे आपके बनते हुए कार्य में विघ्न आ सकते हैं। काम के सिलसिले में खुद पर कॉन्फिडेंस रखें ताकि काम को अच्छे से कर पाएं। आज ससुराल में जाने का मौका मिल सकता है। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : कन्या राशिफल 2021
8 of 13
तुला दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है या फिर बिजनेस में उत्तम लाभ के योग बन जाएंगे। निजी जीवन खुशियों से भरा रहेगा और जीवन साथी पूरी तरह से आप के रंग में रंगा नजर आएगा। आज वे आपको कोई काम की सलाह भी दे सकते हैं, जो आपके बिजनेस में बहुत फायदेमंद साबित होगी। जीवन साथी यदि कुछ काम करना चाह रहे हैं तो उनका सपोर्ट करना आपके लिए अच्छा होगा। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : तुला राशिफल 2021
9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
ग्रहों की चाल यह इशारा कर रही है कि आज किसी भी तरह का उधार कर्ज लेने से परहेज करें क्योंकि वह आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। खर्चे भी आज काफी अधिक होंगे तो आर्थिक तौर पर दिन थोड़ा सा निराशाजनक हो सकता है लेकिन मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत रहेंगे और एक साथ कई कामों को निपटा लेंगे। नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा। आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी समस्या रह सकती है लेकिन आप अपने कॉन्फिडेंस से आज हर चुनौती का सही तरीके से सामना कर पाएंगे। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृश्चिक राशिफल 2021
10 of 13
धनु दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्यार की पींगे बढ़ाने का दिन है यानि कि जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे खुलकर अपने दिल की हर बात कह सकते हैं और आज वह भी आपके प्यार में डूबे नजर आएंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान भी आपके लिए आज कुछ सरप्राइस प्लान कर सकती है। इनकम अच्छी वृद्धि की ओर बढ़ेगी जिससे आप आज खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। नौकरीपेशा लोग आज नौकरी में बदलाव का विचार बना सकते हैं। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : धनु राशिफल 2021
11 of 13
मकर दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी सूचना मिल सकती है जिसमें आप काफी खुश हो जाएंगे या आप अपना घर खरीदने की योजना बना रहे थे तो आज आपको उसमें सफलता की पूरी संभावना रहेगी। आर्थिक तौर पर भी आपका दिन आज मजबूत रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आप की तूती बोलेगी। यानि कि आज आपका दिन कई तरह से अच्छा रहेगा। आपके परिवार में भी तालमेल अच्छा रहेगा और मां जी से प्रेम की प्राप्ति होगी। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मकर राशिफल 2021
12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपका कॉन्फिडेंस बहुत ज्यादा रहेगा, जिससे बिजनेस में कुछ बड़ा रिस्क लेने से भी पीछे नहीं हटेंगे लेकिन किसी तरह की इन्वेस्टमेंट करने में थोड़ा ध्यान रखें, नुकसान भी हो सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप काफी खुश महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आप और आपके जीवनसाथी के बीच इगो की लड़ाई हो सकती है। नौकरीपेशा लोग आज अपने साथ काम करने वाले लोगों के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन कर पाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : कुंभ राशिफल 2021
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ग्रहों की स्थिति को पक्ष में दिखा रहा है, जिससे आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आज किसी बड़ी पॉलिसी को खरीद सकते हैं या फिर धन संचय की किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहेगा और परिवार में संपत्ति खरीदी या वाहन खरीद की बात भी चल सकती है। धन की आवक होगी और आप आज अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। बिजनेस में भी आज का दिन अनुकूलता लेकर आएगा। भाग्य की प्रबलता से काम बनते चले जाएंगे, जिससे आप भी मजबूत रहेंगे। आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मीन राशिफल 2021