मेष राशि
माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग की उम्मीद। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
वृषभ राशि
सफलताओं का सिलसिला पूर्ववत चलता रहेगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय अनुकूल। माह की 16 और 17 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
3 of 12
gemini rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
संपूर्ण माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला रहेगा। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। यह भी संभव है कि आप जितना प्रयास कर रहे होंगे उतना लाभ नहीं मिलेगा किंतु माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में सुधार के परिणाम स्वरूप स्थितियां सामान्य होंगी । आय के साधन बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव के बावजूद आय के साधन बढ़ाएगा। गुप्तशत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी किंतु भावनाओं में बहकर लिया गया नुकसानदेय सिद्ध होगा। इस अवधि के मध्य अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी। माह की 25- 26 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
5 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
माह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ साथ होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो ग्रह-गोचर अनुकूल रहेंगे। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा ।योजनाओं को गोपनीय रखेंगे तो अधिक सफल रहेंगे ।माह की 4-5 फरवरी को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
6 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
अपने पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन जायदाद से संबंधित विवादित मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। माह की 2-3 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
7 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
माह बेहतरीन सफलता दिलाएगा। बड़े से बड़ा कार्य प्रारंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी परिणाम सकारात्मक रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। शासन सत्ताका पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। माह की 9-10 तारीख को रहें जरा बचके।
8 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा जो सकारात्मक रहेंगे। ऊर्जाशक्ति की अधिकता रहेगी। अपनी वाणी को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। माह की 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।
9 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आय की दृष्टि से संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाएगा। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनोंका दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
10 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
माह के आरंभिक ग्रह-गोचर कई तरह के सुखद परिणाम दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।आय के साधन बढ़ेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। माह की 11-12 तारीख को रहें जरा बचके।
11 of 12
rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
संपूर्ण माह में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। पारिवारिक कलह तथा मानसिक अशांति के बावजूद सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। माह की 19-20 तारीख को रहें जरा बचके।
मीन राशि
लाभ की दृष्टि से संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाएगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों से सहयोग मिलेगा। राजनीति में भी किस्मत आजमाना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल है। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी रणनीतियों तथा योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे । माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके।