फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल रही है धन की परेशानी, राशि के अनुसार आजमाएं टोटके

Sat, 26 Nov 2016 08:16 PM IST
राकेश झा टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आजकल चल रहे नोटबंदी के कारण अगर आपके जीवन में भी धन की परेशानी चल रही है या किसी और कारण धन आपके पास नहीं रुक रहा है तो कुछ आसान से उपाय कर के आप यह समस्या दूर कर सकते हैं। अपनी राशि के अनुसार ये उपाय कर के अपने आने वाले जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। क्या हैं ये उपाय, आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राशि - चंदन से पाएं धन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : aries sign
इस राशि के जातकों को अगर धन की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो चंदन से अपनी किस्मत चमका सकते हैं। गुलाब जल में पीला चंदन घिसकर कमल की डंडी से केले के वृक्ष पर उसके पत्तों पर 'मंत्र:-ऊँ बृं बृहस्पतये नम:' लिखें और पौधे को पीले वस्त्र में लपेट दें।
विज्ञापन

वृष राशि - संचित धन का व्यय रोकें

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
अगर आपका कमाया हुआ पैसा पानी की तरह बह रहा है और आप उसको रोक नहीं पा रहे हैं तो पीपल के पत्ते आपकी समस्या दूर कर सकते हैं। पीपल के पांच पत्ते लें और उसे पीले चंदन में रंग कर बहते हुए पानी में छोड़ दें।

मिथुन राशि - स्थिति को बनाए अपने अनुकूल

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
यदि धन लाभ की स्थिति बनने के बावजूद आपको धन लाभ नहीं हो रहा है तो पीले चंदन की पांच टुकड़ी लेकर उसको केले के वृक्ष पर टांग दें। स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी।
विज्ञापन

कर्क राशि - अनिश्चितता दूर करें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
अगर आपका जीवन अनिश्चितता से भर गया है तो इसे दूर करने को लिए सोमवार के दिन एक मुट्ठी साबुत चावल लेकर बहते हुए जल में गुरू मंत्र का जाप करते हुए छोड़ दें।
विज्ञापन

सिंह राशि - कारोबार में मिलेगा लाभ

6 of 13
स‌िंह राश‌ि - फोटो : leo sign
अगर आप कारोबार में मिल रहे नुकसान से चिंतित हैं तो गाय को हरा चारा खिलाएं। घर में मनीप्लांट की बेल लगाने से भी आपको सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

कन्या राशि - नारियल लाएगा सुख-समृद्धि

7 of 13
कन्‍या राश‌ि - फोटो : virgo sign
स्थायी सुख-समृद्धि पाने के लिए मिट्टी के घड़े को गेरूए रंग से रंगकर उस पर मौली बांधें। इसके ऊपर जटायुक्त नारियल रखकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रहे कि पूरा काम गुप्त तरीके से होना चाहिए।

तुला राशि - आमदनी बढ़ाएं

8 of 13
तुला राश‌ि
यदि हजार कोशिशों के बावजूद आपकी आमदनी में कोई वृद्धि नहीं हो रही है तो कन्याओं को मीठा खिला कर आप अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। शुक्रवार के दिन सात कन्याओँ को खीर या कोई और सफेद मीठी चीज खिलाएं। आमदनी जल्दी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि - मां लक्ष्मी बनाएंगी धनवान

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
पर्याप्त आमदनी के होते हुए भी धन एकत्रित नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर में गाय के घी के दीपक जलाएं और नवदुर्गा के मंदिर में अखंड ज्योति जलाएं।

धनु राशि - आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए गूलर के 11 पत्तों को मौली में बांधकर किसी वट वृक्ष में बांध दें। इससे आपकी धन की समस्या जल्द दूर होगी।

मकर राशि - अकस्मात मिलेगा लाभ

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
अकस्मात लाभ की स्थिति बनने के बावजूद अगर आप वो लाभ नहीं ले पा रहे हैं तो आक की रूई का दीपक शाम के समय किसी तिराहे पर रख दें। यह आपकी राह में आ रही बाधाओं को दूर करेगा।

कुंभ राशि - हानि को लाभ बनाएं

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
व्यवसाय में लगातार हानि मिल रही है तो जरूरी है कि आप कुछ टोटके आजमां कर देखें। वट वृक्ष की जड़ को सूती धागे में बांधकर अपनी दुकान के मुख्य द्वार के पास रख दें। अगर सूती धागे में चंदन का रंग लगा कर गुरूवार को यह प्रयोग करें। शीघ्र सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

मीन राशि- शीघ्र होगी धन प्राप्ति

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
मां लक्ष्मी के मंदिर में सुगंधित धूपबत्ती, अगरबत्ती आदि का दान करें। अगर शुक्रवार के दिन यह कार्य करेंगे तो जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें