धनु राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर करते हुए केतु कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाले सिद्ध होंगे। इस भाव में इन्हें मोक्ष कारक ग्रह के रूप में माना जाता है, अतः इनके शुभ प्रभाव के फलस्वरुप वर्ष पर्यंत धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। जितना धन आएगा उतना ही व्यय भी होता जाएगा, इसलिए आर्थिक तंगी से बचें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : धनु राशिफल 2021