फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2024: गुरु करेंगे शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Tue, 27 Feb 2024 04:48 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
guru gochar 2024 - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं। ज्योतिष में गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब भी गुरु ग्रह अपनी राशि बदलते हैं तो हर जातक के जीवन में इसका प्रभाव अवश्य ही पड़ता है। गुरु 13 महीनों तक किसी राशि में रहते हैं फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति 01 मई 2024 को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर राशि बदलेंगे। गुरु अभी मंगल की राशि में मेष में विराजमान हैं और इसके बाद शुक्र की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे। गुरु के वृषभ राशि में गोचर करने से कई राशियों के जातकों को लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं 01 मई को गुरु के गोचर से किन-किन राशियों को मिल सकता है लाभ।
Venus Transit: शुक्र ग्रह 7 मार्च को करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
गुरु करीब 13 महीने तक आपकी राशि में भ्रमण करने के बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। जहां ये आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको गुरु के गोचर का अच्छा और सकारात्मक फायदा मिल सकता है। लंबे समय तक आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। धन-दौलत में वृद्धि के संकेत हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यो में सफलताएं हासिल होंगी। करियर के लिए आपका अच्छा समय रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियों को हासिल करने में सक्षम होंगे। धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। 
मार्च में शनि-शुक्र की युति से इन 5 राशि वालों की बदल जाएगी किस्मत, होगा धन लाभ
 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के में गुरु का गोचर आपके लिए प्रथम भाव यानी लग्न भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होंगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी की खोज पूरी होगी और वेतन में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अतिरिक्त आय के स्त्रोत खुलेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। वहीं जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उनको अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और धर्म-कर्म में रुचि पैदा होगी। 
Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): यह सप्ताह सभी के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
01 मई को गुरु का गोचर आपके राशि में एकादश भाव में होगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। नौकरी में अच्छे मौके मिलेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के लिए आपके द्वारा बनाई गई योजना कारगर रहेगी। जीवन में सुखों की प्राप्ति होने से आपको मन प्रसन्न रहेगा। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें