jupiter
2021 में बृहस्पति का प्रभाव
गुरु ब्रह्मविद्या और ज्ञान के प्रदाता हैं। इनके अनंत ज्ञान से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इन्हें देवताओं और ग्रहों का गुरु मनोनीत किया। ये शादी-विवाह, संतान सुख, शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता, न्यायिक प्रक्रिया, आध्यात्मिक गुरुओं, तीर्थस्थानों, पवित्र नदियों, धार्मिक साहित्यों, अध्यापकों, ज्योतिषियों, दार्शनिकों, लेखकों, कलाकारों एवं वित्तिय संस्थानों में कार्यरत व्यक्तियों के कारक हैं। धनु और मीन राशियों के स्वामी गुरु कर्क राशि पर उच्च राशि के तथा मकर राशि पर नीच संज्ञक होते हैं।