तुला
तुला राशि के जातकों के इस सप्ताह अटके काम पूरे होंगे। सप्ताह प्रारंभ में व्यस्तता और उत्तरार्ध में निश्चितता रहेगी। दांपत्य/प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से बचें। खास तौर पर महिला मित्रों से सावधान रहें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसे समय दें। सप्ताह के मध्य में सुस्ती बनी रहेगी। इस दौरान सेहत का विशेष ख्याल रखें। व्यापारियों का कुल मिलाकर समय अच्छा है लेकिन लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। नए निवेश में लाभ होगा। सरकारी उपक्रमों के कर्मचारियों के लिए समय अनुकूल है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : तुला राशिफल 2021