फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 30 November 2021: मेष, वृषभ समेत इन चार राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा शानदार, मिलेगा भाग्य का साथ

Tue, 30 Nov 2021 07:28 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022


विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। आज धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर भी आप  कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उन रुपयों के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा  क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।

मेष राशिफल 2022 

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके जीवन में विध्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी को उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसीलिए सावधान रहें।

वृषभ राशिफल 2022  

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने किसी भाई से मदद ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने मन मुताबिक कार्य करने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि परिवार के किसी सदस्य से आज कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि आज किसी कार्य को करें, तो उसमें धैर्य बनाए रखें, तभी वह सफल होता दिख रहा है, लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया, तो वह भविष्य मे आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

मिथुन राशिफल 2022  

विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार के लिए कुछ नई खोज करेंगे। आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा कि आपके अंदर भी कुछ कमियां है, इसलिए आपको किसी दूसरे को गलत नहीं कहना हैं। आज यदि आप किसी संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलने जा सकते हैं।

कर्क राशिफल 2022 

विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपनी शान शौकत के लिए भी व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी आपसे ईर्ष्या करेंगे, इसलिए आपको उनसे सतर्क रहना होगा। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों की मदद से किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में आज आपको दिनभर छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशिफल 2022

विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपके सामने कुछ ऐसे आवश्यक खर्च आएंगे, जो आपके ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा, तभी आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।

कन्या राशिफल 2022

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपके अधिकारों में वृद्धि होगी और आपका उत्तरदायित्व बढेगा। परिवार के सदस्यों की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। राज्य व समाज की ओर से आज आपको कोई सहयोग भी प्राप्त होगा। सायंकाल का समय आज आप अपनी नौकरी में कुछ ऐसे निर्णय लेने में सफल रहेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

तुला राशिफल 2022  

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको भाइयों से संबंधित कष्ट होने की संभावना दिख रही है। आज आपके सामने कुछ अनावश्यक खर्च आएंगे, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, इसलिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चे पर भी लगाम लगाने होगी। सायंकाल के समय आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो आपकी सफलता में चार चांद लगाएंगे।

वृश्चिक राशिफल 2022

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आप अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी आ सकती है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप कुछ सामाजिक क्रियाकलापों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। आज आपको अपने मन की बात किसी दूसरे से उजागर करने से पहले ध्यान देना होगा। यदि आपने ऐसा किया, तो यह आपके लिए कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है।

धनु राशिफल 2022  

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई कार्य वाद विवाद से लंबित है,तो आज उसमें आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न चित्त होगा और आप अपने मित्रों व परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मकर राशिफल 2022 

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने भविष्य की कुछ नई योजनाओं को लेकर लोगों से विचार-विमर्श कर सकते हैं, जिसमें आपको अपनी पत्नी व संतान के साथ की आवश्यकता होगी। सायंकाल का समय आज आप गाने बजाने में व्यतीत करेंगे। आज संतान की तरक्की से आपके खानदान का नाम ऊंचा होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यापार में भी आज आपको बुजुर्गों के सहयोग से किसी लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशिफल 2022

विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहने वाला है। आज आपको कोई ऐसी सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपकी चिंता बढ़ेगी, जिसके कारण आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके उसे शीघ्र ही समाप्त कर लेंगे। आज आपकी संतान व पत्नी के प्रति भी प्रेम भावना बढ़ेगी। रात्रि के समय आपके घर किसी स्थिति का आगमन हो सकता है। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का प्रयोग करके अपने व्यापार के कुछ निर्णयों को  लेंगे तो उसमें सफल रहेंगे।

मीन राशिफल 2022

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें