फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 11 January 2022: मेष और कर्क समेत इन पांच राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 11 Jan 2022 08:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 वृषभ राशिफल 2022 
   
मिथुन राशिफल 2022 कर्क राशिफल 2022
   
सिंह राशिफल 2022  कन्या राशिफल 2022 
   
तुला राशिफल 2022 वृश्चिक राशिफल 2022
   
धनु राशिफल 2022 मकर राशिफल 2022 
   
कुंभ राशिफल 2022 मीन राशिफल 2022
   

 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप पूरा दिन संतान की शिक्षा की समस्या को सुलझाने व किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवाने के लिए भाग दौड़ करने में लगे रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी समस्याओं का हल भी आसानी से निकाल पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि वह आपको मान सम्मान दिल दिलवायेगी। आज आपके कुछ दबी हुई ख्वाहिश पूरी हो सकती हैं, जिनके पूरा होने से भी आप प्रसन्न रहेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने बढ़ते खर्चों से परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जायेगा। परिवार के सदस्यों के प्रति भी आपका व्यवहार बदल जाएगा, जिसके कारण वह भी आपसे परेशान हो सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है बल्कि अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति भी डगमगा सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आप सक्रिय नजर आएंगे, लेकिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में सफल रहेंगे। आज आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।

4 of 13
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप अपने व्यवसाय के लिए किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जिसके कारण आपको व्यापार में आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलेगी, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार के लिए किसी से सलाह लेने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से ही ले। आज आप अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जिस भी कार्य को करेंगे, तो उसमें आज आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आपको अपनी  संतान को सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी। सायंकाल का समय आप अपने किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कोई स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है, जो लंबे समय से बना हुआ था, लेकिन उसके प्रति लापरवाह थे। आज आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नयी उपलब्धि हाथ लगेगी, जिसके कारण उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य के प्रति भी जागरूक रहना होगा कहीं वह किसी गलत संगति का शिकार ना हो जाए। बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे बिजनेस में पैसा लगाने से पहले ध्यान देना होगा, बिजनेस करने के लिए समय बेहतर नहीं है, इसलिए कुछ समय रुक जाएं। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आज आप व्यापार में भी खूब लाभ कमाने के चक्कर में लगे रहेंगे, इसलिए अपने आगे बढ़ने के प्रयासों को जारी रखें। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको लाभ मिल सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे व आज उन्हे शापिंग पर भी लेकर जा सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि अपने गुरुजनों से कोई मदद मांगी थी, तो आज वह भी उन्हें मिल सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आज आप अपने किसी मित्र के लिए कोई नई नौकरी की तलाश भी करवा सकते हैं।

8 of 13
राशि
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि आपके अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न होकर आपको आपक पसंदीदा कार्य सौंपा जा सकता है। विद्यार्थी यदि विदेशी शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो आज उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आज आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके भविष्य के लिए भी कुछ धन को निवेश करना बेहतर रहेगा। आज आप अपने परिवार में पूजा, पाठ, भजन, कीर्तन आदि करवा सकते हैं। आज आपको संतान के व्यवहार के कारण परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज का दिन माता पिता के आशीर्वाद से सुखमय व्यतीत करेंगे। आज आपकी संतान आपसे कोई महंगा गिफ्ट मांग सकती है और जो आपको लेना भी पड़ सकता है। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं, लेकिन यदि आज परिवार के लोगों से कोई बातचीत हो, तो आपको उसमें परिवार में सामंजस्य बिठाने की पूरी कोशिश करनी होगी, तभी आप किसी पारिवारिक विवाद को समाप्त कर पाएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी माताजी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। 

10 of 13
राशि
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने छोटे भाई बहनों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आएंगी, जिनसे आपको कुछ सीखने को भी मिलेगा, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि कोई भी ऐसी परिस्थिति ना हो, जिसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़े, इसलिए आज आपको अपने आसपास के लोगों से भी सावधान रहना होगा। यदि आस पड़ोस में भी कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसे लंबा खींचने से बेहतर होगा कि चुप रहे। जीवनसाथी की ओर से आपको आज कोई आर्थिक मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

11 of 13
राशि
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी संपत्ति में इजाफा लेकर आएगा, क्योंकि आपको पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी मामला चल रहा था, तो उसमें भी आज आपको जीत मिल सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी के व्यवहार से कुछ परेशानी होगी, जिसके कारण दोनों का आपसी वाद विवाद भी हो सकता है। आज आपको अपने मन की बात किसी को भी अपना दोस्त समझकर बताने से पहले ध्यान देना होगा कि वह उनका दोस्त है, लेकिन दोस्त के रूप में वह उनका कोई दुश्मन हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

12 of 13
राशि
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। यदि आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो आपका उससे भी पीछा छूट सकता है। लेकिन व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि आज उनके साथ कोई विश्वासघात कर सकता है। आज आप अपने बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज के दिन जो लोग किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनकी आखिरी ख्वाहिश पूरी होने वाली है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको आगे बढ़कर अफसर को पहचान कर उस पर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ उठा पाएंगे। आज आपको कोई भी धन संबंधित लेनदेन करने से पहले सावधानी बरतनी होगी अन्यथा बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको निराशा हाथ लगेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने पिताजी से कुछ भविष्य की योजनाओं को बनाने में बातचीत करने पर व्यतीत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें