Lucky Zodiac Signs 2022: अब से कुछ दिनों के बाद साल 2021 इतिहास के पन्नों में जाकर सिमट जाएगा। साल 2022 के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऐसे में नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही है। सभी के मन यह विचार जरूर आता है कि उनके लिए नया साल कैसा रहा है। जो कार् पिछले साल नहीं कर पाए या इच्छाएं अधूरी रह गई हों वह नए साल के आगमन पर जरूर पूरी हो सके इसलिए नए साल का इंतजार बहुत बेसब्री से होता है। ज्योतिषशास्त्र में आने वाले समय और साल के बारे में सटीक भविष्यवाणियां की जाती हैं। इन ज्योतिष भविष्यवाणियों में नए साल में नौकरी या बिजनेस के लिहाज से कैसा रहेगा। नए साल पर आर्थिक स्थितियां कैसी रहेगी। धन लाभ होने के संकेत हैं या नहीं। प्रेम और सेहत के नजरिए नया साल कैसा रहेगा आदि के बारे में जानकारियां मिलती हैं। साल 2022 की इन ज्योतिष भविष्यवाणियों के आधार पर आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए साल 2022 बहुत ही लकी रहने वाला है...