लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज तनाव से बचने की सलाह दी जा सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव रहने से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा और आप परेशानी महसूस करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दांपत्य जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी से रोमांस के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में अच्छे पल आएंगे। अपने प्रिय से मन की बातें करेंगे।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा। लेकिन आपको भविष्य की चिंता सता सकती है।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम जीवन में आज खुशी भरे पल आएंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे उनका शक और भी गहरा हो।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रियतम के साथ संवाद कायम रहेगा। दांपत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। अपने जीवनसाथी के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार से धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। चुनौतियां आएंगी। अपने दांपत्य जीवन को लेकर भी आप चिंतित दिखेंगे।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): दांपत्य जीवन के तनाव में कमी आएगी और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकता है।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथी से कहासुनी हो सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी पर अधिक प्रेम आएगा।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में भी कुछ समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन फिर भी आपको संतुष्टि रहेगी। वहीं प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिनमान कमजोर रहेगा।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्रेम जीवन में दूरियां सता सकती हैं। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में भी अच्छा समय रहेगा। दोनों को साथ में खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ने वाला है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन भी अच्छा रहने वाला है। आज प्रियतम आपसे कुछ ऐसी बात शेयर कर सकता है जिसपर आपको गुस्सा आ सकता है।