फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 27 सितंबर 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Mon, 27 Sep 2021 07:20 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिन मान अच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है। ढेरों बातचीत करेंगे जिससे मन हर्षित होगा।


विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और उनसे किसी बात को लेकर झगड़ा ना करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान कमजोर रहेगा। 

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान आज थोड़ा भावुक रहेगा। किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय का साथ मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बिगड़ते हुए स्वास्थ्य या उनके मानसिक तनाव से परेशान होंगे। 
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवन साथी किसी बात को लेकर काफी आशान्वित होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा  आपको अपनी बात कहने में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। काफी रोमांटिक रहेंगे। जीवन साथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खूबसूरती से भरा रहेगा  प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के जीवन में रोमांस रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज अपने प्रिय के साथ काफी खुशी महसूस करेंगे।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। प्यार को महसूस करेंगे और अपने प्रिय से विवाह की बात कर सकते हैं।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी अपनी ईगो में आकर कुछ गलत बात कह सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव और शक बढ़ सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के बर्ताव से बड़ा दुखी हो सकते हैं।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपसी समझदारी से दिन को अच्छा बनाएंगे  प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए बढ़िया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें