तुला
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह मित्रों एवं परिजनों का कदम-कदम पर साथ मिलेगा। स्वजनों की मदद से आपकी कोई बड़ी आर्थिक चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा लोगों का समय बीते सप्ताह के मुकाबले ठीक है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। फुटकर व्यवसायियों को लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी सरकारी निर्णय से आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप किसी को प्रपोज करने की सोच रहे थे तो संभव है कि इस सप्ताह आपकी बात बन जाए। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित भी रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएंं।
उपाय : घी, दही, दूध आदि का दान करें। श्रीसूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।