लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) अपने प्रेम जीवन को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। हल्का-फुल्का तनाव रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन पूरी तरह से रोमांटिक रहेगा। प्यार में डूबे रहेंगे। एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा
विज्ञापन
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा जीवन में दिक्कत महसूस होगी क्योंकि एक दूसरे से किसी बात को लेकर शिकायत होगी। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) अपने प्रेम जीवन को इंजॉय करेंगे। प्रिय से प्यार भरी बातें होंगी। रोमांस होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेगा। जीवनसाथी मानसिक तौर पर भी आपसे जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) प्रेम जीवन सामान रहेगा। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।
8 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रोमांस बढ़ेगा। प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। काम के सिलसिले में आज का दिनमान कमजोर है इसलिए ध्यान से काम करें।
9 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी दिखाएंगे।
10 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज आप अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे।
11 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में भी आज का दिन अच्छे नतीजे लेकर आएगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
12 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा लेकिन जीवन साथी गुस्सा भी दिखाएगा जिसके लिए आपको उन्हें मनाना पड़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान शुभ रहेगा।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ प्रेम भरी बातें करेंगे। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा।