फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मेष और धनु राशि वाले आर्थिक मामलों में रहें सावधान, जानें अन्य राशि वालों का हाल

Sat, 23 Mar 2024 07:03 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 March Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातक अपने कामों के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे, जिस कारण उनको तनाव हो सकता है। आप अपनी दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं को लेकर कोई जरूरी कदम उठा सकते हैं। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने धन संबंधित मामलों को भी घर में रहकर निपटाना बेहतर रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप धन भी अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातक आर्थिक स्थिति को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं जो उनकी आय को बढ़ाएगी।  आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी तो वह भी आपको प्राप्त होती दिख रही है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। आपका ध्यान आप केंद्र केंद्रित रखें, जिसके लिए आप योग का सहारा ले सकते हैं। आपको कार्य क्षेत्र में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

4 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों को कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी की डील बहुत ही देखभाल कर फाइनल करें। उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच लें। कार्य क्षेत्र में आपको किसी काम के लिए सराहना मिल सकती है। आपकी माताजी आपसे कोई जरूरी बात कर सकती हैं। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माताजी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। ननिहाल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आप किसी के कहने में आकर किसी योजना में धन ना लगाएं। आपको संतान के भविष्य की चिंता सता सकती है। इसके लिए आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई प्लान ले सकते हैं। आपको अपने आसपास रह रहे ईर्ष्यालू व  झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छे कामों के लिए आपक़ो कोई पुरस्कार मिल सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
कन्या राशि के जातक अपने शारीरिक कष्ट को लेकर परेशान रहेंगे। आपको लोगों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। व्यापार कर रहे लोगों के लिए  दिन कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओ की शुरुआत करेंगे। शेयर मार्केट में यदि आपने पहले धन लगाया था तो उससे आपको अच्छा लाभ मिल सकता है।

8 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी बाकी कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय निकालें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।  आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो बाद में वह लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है। आपकी संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेगी।

9 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा जिसे देखकर आपके साथी परेशान हो सकते हैं। आप कुछ कामों को लेकर अपनी मर्जी ना चलाएं। सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आप बिजनेस की कुछ योजनाओं पर अच्छा  खासा धन लगाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। भाई व बहनों की सलाह आपके खूब काम आएगी।

10 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन लेनदेन से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला यदि लंबे समय से रुक रहा था तो वह भी सुलझेगा।

11 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कोई बात बुरी लग सकती है। परिवार में चल रही कलह है आज फिर से सिर उठाएगी। आप उसे अपने वरिष्ठ सदस्यों की मदद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

12 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
कुंभ राशि के जातकोंके लिए आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पार्टी आदि में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका रुतबा आपका खूब काम आएगा। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्यों से आपको सराहना मिलेगी। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य लेना होगा। जो जातक विदेश जाने की योजना बना रहे थे, तो उनकी वह इच्छा  पूरी हो सकती है। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
मीन राशि के जातक अपने कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे लेकिन फिर भी उनके काफी काम छूट सकते हैं। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकते हैं जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कुछ सपने देखेंगे जिन्हें पूरा करने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। आपका कोई पुराना प्रॉपर्टी से संबंधित मामला आपके लिए समस्या बन सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में  कुछ गिरावट हो सकती है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें