फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 March Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

Fri, 22 Mar 2024 04:19 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
23 march Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आपका प्रेममय जीवन सच में सुखदायक और स्नेहशील है। आप अपने दोस्तों, परिवार और जान पहचान के लोगों को प्रेरित करते है। अगर एक सच्चे साथी की खोज कर रहे हैं तो खोज आज ख़त्म होती है। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने वाले हैं जो आपका साथ केवल इस जन्म में ही नहीं बल्कि अगले सात जन्मों तक देगा। दिलबर से दूर हैं तो चैट नेटवर्किंग से उसे अपने पास पा सकते हैं। प्रेम में छेड़खानी और सितारों की छांव में अपने भविष्य की योजना बनाने से जीवन महकने लगेगा। 

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आपकी निजी जिंदगी थोड़ी परेशानी भरी हो सकती हैं। आप घर में शान्ति और सुरक्षा चाहते हैं और इसके लिए आप हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आपका सोलमेट आपकी मदद कर सकता हैं।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  प्रेम जीवन में समस्याएं आने से आप सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले में समय बिताना चाहेंगे। सब कुछ भूलकर किसी समूह या संगठन का हिस्सा बनकर लोगों से घुलें मिलें। 
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):  आज के दिन आप अपने प्यार के लिए पजेसिव महसूस करेंगे जिससे मतभेद होने की संभावना है। खुद पर संयम रखें और अपना दिमाग किसी अन्य काम में लगाएं। 
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  अपने सोलमेट पर विश्वास रखें क्योंकि विश्वास की नींव पर ही लव और रोमांस का रिश्ता बनता है। अगर नींव कमजोर हो तो इसे ढ़हने में समय नहीं लगता।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): इस समय माता पिता आपके लिए अधिक महत्वपूर्ण हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें और रोमांटिक जीवन मे बदलाव के बारे मे सोचें। किसी से प्यार है, तो आज का दिन इसे व्यक्त करने के लिए शुभ है। 

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपको अगर कोई सलाह या लेक्चर देता है तो इसका मतलब है कि वो आपसे प्यार करता है अन्यथा आजकल किसी के भी पास दूसरे के लिए समय नहीं है। आपके महबूब को आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अगर साथी की तलाश है तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि इंतज़ार का फल मीठा होता है। सफर में हुई गड़बड़ी या किसी की लाइलाज बीमारी के कारण तनाव महसूस हो सकता है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने आशिक/माशूका के साथ का मज़ा लें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को अपने दिल में संजों कर रखें।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): लिव इन पार्टनर या कोई करीबी मित्र आज आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता है ताकि आपके और भी नजदीक आ सके लेकिन काम के कारण आप व्यस्त हो सकते हैं। नयी जॉब मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आप अकेला महसूस कर सकते है। हमेशा अपने दिल कि सुने और ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें