फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खुशनुमा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Thu, 18 Apr 2024 07:51 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। दोनों एक दूसरे के प्रति समर्पित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। घर में आप कुछ समय पारिवारिक समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने की योजना बना सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा। मित्रों का आपको भरपूर मात्रा में सहयोग मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने के प्लानिंग कर सकते हैं। आप तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाओं को दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके भाई या बहन को आपका कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए आप बहुत ही तोल मोल कर बोले।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। व्यवसाय में आपको अपनी आंख व कान खुले रख कर आगे बढ़ना होगा। आप कोई बड़े निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करना होगा, नहीं तो वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। उनके लिए आपको कुछ रुपयों  का इंतजाम भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहने का कारण आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व संतान के लिए आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी व्यवसाय में यदि किसी से पार्टनरशिप हुई थी, तो वह आपको धोखा दे सकता है।  इसलिए आप उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखें। आपके  परिवार के सदस्यों को नौकरी के कारण घर से दूर जाना पड़ सकता है। विदेश से व्यापार कर रहे  लोगों को लेनदेन बहुत ही देखभाल कर करना होगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई बड़ा परिवर्तन करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा।  अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम व सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के काम की सराहना होगी। जीवनसाथी से आप यदि कोई बातचीत करेंगे, तो आपको उनकी बातों को समझने की कोशिश करनी होगी। आपको कोई बड़ा डिसीजन बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों को अपनी वाणी व व्यवहार से प्रसन्न रखेंगे। आपके कुछ गुप्त शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचने की आवश्यकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है।  आप अपने खान-पान की आदतों के कारण पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपकी कुछ घरेलू समस्याएं फिर से सिर उठा सकती हैं, जिनको दूर करने की आप कोशिश करें। आप अपनी जेब का ख्याल रखें। अपने खर्च पर नियंत्रण करें, नहीं तो उनके बढ़ने से आपका बजट डगमगा सकता है। व्यवसाय में आप किसी को धन उधार ना दें। नहीं तो आपके उसे धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। संतान की संगति की ओर आपको विशेष ध्यान देना होगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। व्यवसाय में यदि आपका कोई धन रुका हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपने कहीं प्रॉपर्टी में धन का निवेश किया था, तो वह भी आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने काम में योजना बनाकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को कोई सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोग अपने मन को इधर-उधर ना लगाएं, नहीं तो उनसे  कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप नौकरी में अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आप किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें आपको जीत अवश्य मिलेगी। व्यापार के काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। संतान के मन में चल रही उलझन को आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आपको अपने किसी मित्र के कोई बात बुरी लग सकती है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। परिवार में चल रही आपसी कलह दूर होगी, सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से वह प्रसन्न रहेंगे। आप अपने घर को रिनोवेट करेंगे, जिसे देखकर लोगों को हैरानी होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग अच्छा धन कमा सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कोई परिवर्तन ना करें, नहीं तो बाद में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको अपने सोचे समझे काम को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़ी डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा। आपको किसी अजनबी से सलाह लेना नुकसान दे सकता है। आप अपनी बुद्धि से कोई अच्छा डिसीजन लेंगे। स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों के संपर्क में आने से अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। उसे आप बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर कर पाएंगे। जीवनसाथी की बातों को आपको समझने की कोशिश करनी होगी, तभी आपका रिश्ता बेहतर चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें