फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 April Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Wed, 17 Apr 2024 04:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
18 अप्रैल का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): भाई बहन सम्बन्धी समस्याएं आज परेशान कर सकती हैं जिसके कारण आपको कोई रोमांटिक यात्रा रद्द करनी पड़ेगी। फैशन, कला, कीमती सामन के प्रति आप आज आकर्षित होंगे। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): हर बात अपने पार्टनर से शेयर करें क्योंकि रिश्ता वही सफल होता है जिसमे स्पष्ट बातचीत हो। आपका गुस्सा रोमांटिक रिश्ते को कसैला कर सकता है लेकिन शांत रहें क्योंकि आपके चार्म से आपका प्रियतम ज्यादा देर दूर नहीं रह पायेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अभी आप अपने प्रेम जीवन को लेकर भावुक हैं और इस स्थिति में आप कोई खास निर्णय ले सकते हैं। कोई सरप्राइज मिलेगा या आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): भरोसा रखें, आपके जैसा इस दुनिया में दूसरा कोई भी नहीं है। एक सकारात्मक रवैये से अगर रिश्ते में आगे बढ़ेंगे तो पूरी दुनिया आपके क़दमों में होगी। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):अपने साथी का खास ख्याल रखें क्योंकि उन्हें आपकी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है।। प्रेम में छोटी-छोटी शरारते और छेड़खानी प्यार को और भी गहरा बनाती है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप अपने हमसफ़र से मिलेंगे और उस रिश्ते में बंधेंगे जिसका सपना आप लम्बे समय से देख रहे हैं।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):चाहत में नोकझोंक होती रहती है बस इन्हे गंभीर न होने दें और समय रहते ही अपने मतभेदों को दूर कर लें। धन के जुड़े मामलों को रोमांस से दूर रखें। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): मोहब्बत के हिसाब से आज का दिन बेहतरीन तो नहीं है लेकिन किसी का साथ इसे अच्छा बना देगा। अपने पति/ पत्नी के लिए कुछ स्पेशल करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):अपने साथी से सब कुछ शेयर करें, साथ ही अपने पार्टनर को यह बताना न भूलें कि आप उससे कितना प्यार करते है।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):प्रेम का रोग लाइलाज है जो केवल अपने पार्टनर की केयर और प्यार से ही ठीक होगा लेकिन ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा करें। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो आपको कोई पसंद भी कर सकता है बस उनसे एक बार बात तो करके देखें। अपने पार्टनर से बात कर के सारी गलतफहमियों को दूर करें। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): अभी विवाह से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से बचें। अपनी पार्टनर के साथ पहले से ही अपने भविष्य को लेकर विचार कर लें ताकि आने वाले समय में आप अपने रिश्ते और रोमांस का आनंद खुलकर ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें