फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा सुख समृद्धि भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 16 Apr 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आप किसी नये काम के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको आस पड़ोस में हो रहे किसी वाद-विवाद में चुप लगाना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप वरिष्ठ  सदस्यों से किसी बात को लेकर सूझबूझ दिखाएं। आपका कोई साथी आपके काम का फायदा ले सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर कुछ नए गैजेट्स लेकर आ सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से कोई समस्या हो सकती है। आपको अपने आसपास रख रहे  लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप किसी लक्षण को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम को कैसे दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसने आपके कष्टो में वृद्धि हो सकती है। आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी रखें।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर परेशान रहेंगे। आपसे यदि कोई गलती हो, तो आपको उसमें पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने काम पर पूरा ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं, तभी आप आसानी से दूर होते दिख रहे है। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको चल व अचल योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाना होगा। आपको पारिवारिक उद्देश्यों को लेकर अपने पिताजी से सलाह मश्वरा करने की आवश्यकता है। आप अपने बच्चों के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको अपने किसी मित्र के कारण कोई समस्या आ सकती है और यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमे बहुत ही देखभाल कर जाएं। आप अपने जीवन की वस्तुओं को संभाल कर रखें। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचें। यदि आपका धन कही फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। आप किसी अनजान व्यक्ति से हाथ मिलाकर कोई काम ना करें। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपका किसी नए मकान, वाहन, दुकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपने किसी बड़े लक्ष्य को आसानी से पूरा कर पाएंगे। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई गलती अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिस कारण आपका प्रमोशन पर रोक लग सकता है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपको खर्चों को लेकर समस्या योजना बनानी होंगी। नौकरी में आप सोच समझ कर आगे बढ़ें, नहीं तो जिम्मेदारी बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। कानूनी मामले में लोग आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में सोच समझ कर बोलें। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने जा सकता है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अपने किसी मित्र के घर आज दावत पर जा सकते हैं।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। जो युवा कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, उनकी वह चिंता दूर होगी। आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। जो जातक बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना रहे थे, तो वह भी कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर आगे बढ़ना होगा। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि बढ़ाने वाला रहेगा। नये काम में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ करीबी आपके कामो मे रोडा अटका सकते हैं, लेकिन आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों का दायरा और बढ़ेगा। आपको  किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए  दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों के साथ-साथ अपने घर की जिम्मेदारियां पर भी पूरा ध्यान दें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या होगी।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। बिजनेस में आप किसी को पार्टनर बनने के लिए विचार विमर्श कर सकते हैं। आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें,सभी क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी को धन उधार देना होगा। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपनी संतान के भविष्य को लेकर कुछ धन संचय करना होगा, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। आपको अपने भाइयों से मेलजोल बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी सरकारी नौकरी की प्राप्ति होती दिख रही है। बिजनेस की योजनाएं  गति पकड़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के अधिकारी  आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे और आपको अपने मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। आप अपने घर  किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। परिवार में  परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें