फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 April Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

Mon, 15 Apr 2024 05:03 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
16 April Ka Love Rashifal - फोटो : amar ujala
Aaj Ka Love Rashifal: प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांटिक रिश्तों में नयी जान लाने के लिए किसी सरप्राइज  की योजना बनाएं या अपने पार्टनर को कोई उपहार दें। अपनी हर योजना की चर्चा अपने जीवनसाथी के साथ करें और उनके सुझावों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):अगर कोई नयी शुरुआत करनी है तो आज का दिन बेहतरीन है फिर वो बात चाहे नए रिश्ते की हो या नए व्यवसाय की। साथी के साथ बनाई भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयास करेंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है। अगर आप सिंगल हैं तो अब आपका किसी खास का साथ पाने का ख्वाब पूरा होने वाला है।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अगर आप विवाहित है, तो अपने हमसफ़र से कोई भी बात सोच समझ कर करें। आज आपका या आपके प्यार का अतीत आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):यह समय है अपने सपनों को पूरा करने का। प्रेम के मामले में आप बहुत गंभीर हैं और भविष्य में अपने गुणों के कारण आपका पार्टनर आप पर अधिक विश्वास करेगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): अपने फालतू खर्चों को कम करें और लालच या भावुक असुरक्षा से अपने रिश्ते को ख़राब न करें। इससे आपके और आपके साथी के बीच दरार आ सकती है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):रिश्तों का महत्व आपके अधिक कोई नहीं समझता और इसके लिए आप नेटवर्किंग का पूरा उपयोग करते हैं। आज आपके दिल के करीबी या शुभ चिंतक से कोई बहस न करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अगर प्रेम में कोई परेशानी है तो इस रिश्ते को रबड़ की तरह न खींचे बल्कि एक दूसरे को कुछ समय दें। वक्त हर घाव भर देता है। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): समय के साथ लोग आपकी जीवन में आएंगे और जाएंगे लेकिन सोलमेट हमेशा आपका साथ देगा। अपने जीवनसाथी के मुश्किल समय में आप भी उनका सहारा बनें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सोलमेट के साथ मतभेद हो सकता है, मुद्दों को शांति और नम्रता से सुलझाएँ। लव रिलेशनशिप्स में यह बात भी मायने रखती है कि आप अपने प्यार का अहसास अपने पार्टनर को कैसे करवाते हैं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्यार के रिश्ते में समझौता करना और दूसरे के पसंद के अनुसार अपने आपको ढालना प्यार का सुबूत है। इससे आपके पार्टनर को भी ख़ुशी मिलेगी। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): छोटे- छोटे मतभेदों के कारण आज आपका ध्यान अपनी लवलाइफ पर होगा। ज़िन्दगी आपको नए मौके दे रही है इसलिए उनका पूरा तरह से फायदा उठाये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें