rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में किसी भजन, कीर्तन, पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं, जिससे आपकी खुशियां और बढ़ेंगी। आपको लोगों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो यह आपके आपसी रिश्तों में समस्या पैदा कर सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, लेकिन आप अपने खर्चों पर लगाम लगाएं।